
'मदरसों से अब्दुल कलाम निकलें तो स्वागत, लेकिन जाकिर नाईक मंजूर नहीं...', MP के BJP विधायक का बयान
AajTak
Madrasas Row In MP: बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा बोले, मदरसों में क्या हो रहा है? इस्लामिक शिक्षा तो दी जा रही है. जब वहां मुस्लिम धर्म के आधार पर शिक्षा दी जा रही है तो वहां सनातन का बच्चा क्यों जाए? जैन का बच्चा क्यों जाए? सिख का बच्चा क्यों जाए? बौद्ध का बच्चा क्यों जाए और दूसरे धर्म के बच्चे वहां पढ़ने क्यों जाएं?
मध्य प्रदेश के मदरसों में गैर-मुस्लिम बच्चों को अनुमति के बिना धार्मिक शिक्षा दी तो मान्यता रद्द कर दी जाएगी. मदरसों में हिंदू बच्चों को पढ़ाने और फर्जी नामों से सरकारी मदद लेने के मामले में मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस फैसले का स्वागत किया है.
BJP MLA रामेश्वर शर्मा ने कहा, यह मध्य प्रदेश सरकार का स्वागत योग्य कदम है. इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को शुभकामनाएं देता हूं कि सरकार ने बहुत अच्छा निर्णय लिया है.
बीजेपी विधायक आगे बोले, मदरसों में क्या हो रहा है? इस्लामिक शिक्षा तो दी जा रही है. जब वहां मुस्लिम धर्म के आधार पर शिक्षा दी जा रही है तो वहां सनातन का बच्चा क्यों जाए? जैन का बच्चा क्यों जाए? सिख का बच्चा क्यों जाए? बौद्ध का बच्चा क्यों जाए और दूसरे धर्म के बच्चे वहां पढ़ने क्यों जाएं?
उन्होंने कहा कि इस फर्जी तरीके से जो मदरसे सरकारी अनुदान ले रहे हैं, सरकार इसकी जांच करें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. सरकारी भूमि पर यदि बिना अनुमति के कोई मदरसा बना है तो उन्हें तोड़ा जाए.
रामेश्वर शर्मा ने कहा, मदरसे से यदि एपीजे अब्दुल कलाम निकलें तो हमें आपत्ति नहीं है, लेकिन यदि जाकिर नाईक निकले तो समझ लीजिए कि वहां उन्मादी शिक्षा दी जा रही है. मदरसे से यदि कोई आतंकवादी निकलता है तो उन्मादी शिक्षा दी जा रही है. मदरसे केवल और केवल इस्लामीकरण और तालिबानियों के हथियार बन गए हैं. मदरसे शिक्षा के केंद्र बिंदु नहीं है, न तो एमपी बोर्ड वहां पर काम करता है और न सीबीएसई बोर्ड काम करता है. मदरसे में दूसरे धर्म के अबोध बच्चों को ले जाकर उन्हें इस्लामी शिक्षा देते हैं, उनका धर्मांतरण का भी भविष्य का षड्यंत्र हो सकता है, इसलिए इस षड्यंत्र से बच्चों को बचाने के लिए यह मोहन यादव की सरकार का यह बहुत महत्वपूर्ण कदम है.
गैर मुस्लिमों को मदरसे में धार्मिक शिक्षा देने पर मान्यता होगी रद्द

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










