
मदरसा प्रबंधक को शिक्षिका ने चप्पल से पीटा, कॉलर पकड़कर खींचा, बोली- इसने मेरा शोषण किया
AajTak
यूपी के वाराणसी में मैदागिन गोलघर इलाके में स्थित प्रेस क्लब में कुछ मुस्लिम महिलाएं प्रेसवार्ता के दौरान पहुंच गईं. महिलाओं ने प्रेसवार्ता कर रहे मदरसा प्रबंधक को जूते-चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया. बता दें कि मदरसा प्रबंधक के खिलाफ FIR हो चुकी है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई. शिक्षिका इसी बात से नाराज थी.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक शिक्षिका ने मदरसा प्रबंधक को जूते-चप्पल से पीट दिया. कॉलर पकड़कर खींचा. मदरसे की अस्थायी शिक्षिका ने प्रबंधक पर पैसे हड़पने, शोषण और गर्भपात का आरोप लगाया. इस मामले में प्रबंधक का कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है. शिक्षिका महिला होने का फायदा उठा रही है.
दरअसल, वाराणसी के जैतपुरा क्षेत्र के मदरसा दायरतुल इस्लाह चिरांगे उलूम में 22 फरवरी 2009 से प्राइवेट टीचर के तौर पर एक आधुनिक शिक्षिका हिंदी पढ़ा रही है. शिक्षिका का कहना है कि अब तक काफी प्राइवेट टीचर मदरसे में स्थाई हो गए, लेकिन जब उसने मदरसे के प्रबंधक रिजवान अहमद से अपने स्थायीकरण के बारे में बात की तो उसने 15 लाख रुपयों की मांग की.
यहां देखें वीडियो
शिक्षिका ने मदरसा प्रबंधक पर लगाए ये आरोप
शिक्षिका का कहना है कि उसने 2 लाख रुपये मदरसा प्रबंधक रिजवान को दे दिए, लेकिन बाद में मदरसे का प्रबंधक रिजवान 13 लाख रुपये की मांग करने लगा. आरोप है कि जब शिक्षिका ने इतने रुपये देने को लेकर असमर्थता जताई तो प्रबंधक ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला. एक दिन उसने जबरदस्ती संबंध बनाया. जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो गर्भपात करा दिया.
काफी भागदौड़ के बाद पुलिस ने दर्ज किया था केस

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







