
मदद के बहाने 33 लोगों को भेजा विदेश... न्यायिक हिरासत में भेजा गया बॉबी कटारिया
AajTak
मामले के जांच अधिकारी उप-निरीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा, कटारिया ने सीकर (राजस्थान), ग्रेटर फरीदाबाद और नाभा (पंजाब) सहित गुरुग्राम में कार्यालय खोले थे और उन्होंने अब तक 33 लोगों को विदेश भेजा है, जिनमें से 12 को आर्मेनिया, 2 को सिंगापुर, 4 को बैंकॉक, 3 को कनाडा और 12 को लाओस भेजा था.
मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार किए गए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बलवंत उर्फ बॉबी कटारिया को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा गया. पुलिस ने कहा कि नौकरी दिलाने में मदद करने के बहाने 33 लोगों को विदेश भेजा. उन्होंने बताया कि कटारिया को गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था और उनकी तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस ने पहले उसके कब्जे से 20 लाख रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए थे. उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान कटारिया के पास से दो और मोबाइल फोन और नौ पासपोर्ट जब्त किए गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''कटारिया ने कबूल किया कि वह लोगों को विदेशों में नौकरी का लालच देकर ठगता था और विदेश जाकर पीड़ितों को साइबर धोखाधड़ी करने के लिए मजबूर किया जाता था.'' कटारिया अपने साथी मंजू सिंह के साथ, अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से विदेशों में नौकरी की रिक्तियां पोस्ट करते थे. अधिकारी ने कहा, वे पीड़ितों से कुछ रकम भी वसूलते थे. मंजू सिंह को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है.
मामले के जांच अधिकारी उप-निरीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा, कटारिया ने सीकर (राजस्थान), ग्रेटर फरीदाबाद और नाभा (पंजाब) सहित गुरुग्राम में कार्यालय खोले थे और उन्होंने अब तक 33 लोगों को विदेश भेजा है, जिनमें से 12 को आर्मेनिया, 2 को सिंगापुर, 4 को बैंकॉक, 3 को कनाडा और 12 को लाओस भेजा था.
कुमार ने कहा, "लाओस भेजे गए लोगों में से पांच वापस आ गए हैं जबकि सात अभी भी वहीं हैं. " एसीपी (अपराध) वरुण दहिया ने कहा कि कटारिया, जिनके इंस्टाग्राम पर 3 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, लाओस में रहने वाले अंकित शौकीन के संपर्क में थे और उन्होंने आरोपियों से लोगों को वहां भेजने के लिए कहा था. उन्होंने कहा, "हमने कटारिया के बैंक खातों का विवरण मांगा है. उन्हें आज जेल भेज दिया गया, जबकि आगे की जांच चल रही है। अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा."

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








