
मथुरा में युवती की अर्धजली लाश मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस
AajTak
मथुरा गोवर्धन मार्ग पर एक अज्ञात युवती का अर्धजला शव मिलने से हड़कंप मच गया. फिलहाल अबतक लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्या के शव को जलाने का प्रयास किया गया था.
उत्तर प्रदेश के मथुरा गोवर्धन मार्ग पर एक अज्ञात युवती का अर्धजला शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए शव जलाने का प्रसास किया गया है.
पुलिस मृतक की पहचान की कोशिश में लगी है, सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और आसपास के थानों से भी संपर्क साधा गया है. बताया जा रहा है सबसे पहले शव को स्थानीय लोगों ने देखा जो खेतों में काम कर रहे थे. फिर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. युवकी उम्र 22 साल के लगभग बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है.
युवती का अर्धजला शव मिलने से मचा हड़कंप
इस मामले पर एसपी शैलेश कुमार पांडे का कहना है थाना गोवर्धन क्षेत्र में अड़ींग नहर के पास एक अज्ञात युवती का शव मिला. शव पर बर्न इंजरी है और शव को मोर्चरी भेज दिया गया है. अभी शव का आइडेंटिफिकेशन नहीं हो पाई है. अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है.
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की
मृत्यु के कारण को जानने का प्रयास किया जा रहा है. जांच के दौरान जो भी तत्व सामने आएंगे उन्हीं के आधार पर दोषियों विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी. वहीं युवती की लाश मिलने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








