
मथुरा महापंचायत: प्रियंका का वार- गोवर्धन पर्वत को बचा लें, कल को इसे भी ना बेच दे सरकार
AajTak
कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में लगातार महापंचायतों का आयोजन कर रही है. मंगलवार को मथुरा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों की महापंचायत को संबोधित किया.
कृषि कानूनों के मसले पर राजनीति लगातार गर्माती जा रही है. कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में लगातार महापंचायतों का आयोजन कर रही है. मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों की महापंचायत को संबोधित किया. प्रियंका ने यहां पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि पीएम सिर्फ अहंकारी ही नहीं बल्कि कायर भी हैं. 'गोवर्धन पर्वत को बचाकर रखें' प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार LIC के अलावा कई कंपनियां पहुंच रही हैं, गोवर्धन पर्वत को बचाकर रखें कल को सरकार इसे ना बेच दे. प्रियंका बोलीं कि पता नहीं पीएम मोदी को किसानों से कौन सी दुश्मनी है, पीएम मोदी संसद में भी किसानों का अपमान करते हैं. इनके मंत्री किसानों को आतंकवादी बोलते हैं, जब राहुल गांधी ने संसद में मौन रखा तो सरकार ने उसमें हिस्सा नहीं लिया.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








