
मथुरा: दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी, 3 की मौत-17 जख्मी
AajTak
बस दिल्ली से बिहार जा रही थी. तभी डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 17 लोग जख्मी हुए हैं. इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. DM पुलकित खरे ने हादसे का पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. जांच जारी है.
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 17 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.
बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से बिहार जा रही थी. तभी डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 17 लोग जख्मी हुए हैं. इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. DM पुलकित खरे ने हादसे का पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. जांच जारी है.
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस जो दिल्ली से बिहार जा रही थी, वो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में 3 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई और 12 घायलों को ज़िला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। जांच जारी है: DM पुलकित खरे, मथुरा (26.02) pic.twitter.com/txEnh6aJrd
हादसा मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर कोतवाली इलाके के माइलस्टोन 89 के पास हुआ. यहां डिवाइडर से टकराकर असंतुलित होकर पलट गई. इस हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई. 17 लोग जख्मी हुए हैं. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










