
'मतलब मैं गटर की चुहिया हूं?', भारी पड़ी गर्लफ्रेंड की तारीफ, हुआ ब्रेकअप
AajTak
एक शख्स ने रेडिट पर बताया कि कैसे गर्लफ्रेंड की तारीफ करना उसके लिए मुसीबत बन गया. शख्स ने बताया कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक कार्यक्रम में जाने के लिए तैयार हो रहा था. तभी उसने पूछा कि मैं कैसी लग रही हूं और मेरे जवाब से वह भड़क गई.
दुनिया में हमारे आस पास कई ऐसे लोग होते हैं जिनके साथ आप कितना भी अच्छा क्यों न कर लें, वे आपकी बात का गलत मतलब ही निकलते हैं.ऐसे लोगों के साथ बहस जीत पाना लगभग नामुमकिन होता है. हाल में एक शख्स के साथ ऐसा ही कुछ हुआ जब उसने अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ की और बदले में उसे ऐसी खरी खोटी सुननी पड़ी कि उसे कुछ समझ नहीं आया.
'मैं कैसी लग रही हूं?'
पूरा किस्सा रेडिट पर लिखते हुए शख्स ने बताया कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक कार्यक्रम में जाने के लिए तैयार हो रहा था. मेरी गर्लफ्रेंड ने मैचिंग हैडबैंड के साथ पोल्का डॉट वाली ड्रेस पहनी. साथ ही उसने सिर पर एक बो लगाया हुआ था. उसने मुझसे पूछा- मैं कैसी लग रही हूं? इसपर मैंने जो जवाब दिया उससे तो मानो वह बौखला गई और बुरी तरह से मुझसे लड़ने लगी.
'क्या तुमने मुझे चुहिया कहा?मैं क्या गटर में रहती हूं?'
शख्स ने बताया- मैंने उससे कहा था- तुम बहुत क्यूट लग रही हो- बिल्कुल 'मिनी माउस' की तरह. इस बात से मेरा मतलब था कि वह मिनी माउस की तरह क्यूट लग रही है. लेकिन उसने गस्से में जवाब दिया- 'क्या तुमने मुझे चुहिया कहा?मैं क्या गटर में रहती हूं?' मैं इस बात से थोड़ा हैरान रह गया. फिर भी मुझे लगा कि शायद वह मजाक कर रही है. मैंने कहा- नहीं नहीं मेरा मतलब डिजनी कैरेक्टर मिनी माउस से है, वो एक अलग स्पेसी है.
'चूहे तो तुम हो, तुम गटर में रहते हो मैं नहीं'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












