
मतदान के बाद बोले अमित शाह- बंगाल में पहले चरण की 26 सीटों पर जीतेंगे
AajTak
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कल दो राज्यों में 2 चरण का मतदान पूरा हुआ है. मैं बीजेपी की ओर से पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से प्रथम चरण के मतदान के लिए दोनों राज्यों की जनता का धन्यवाद करता हूं. अमित शाह ने पहले चरण में बंगाल की 30 सीटों में से 26 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कल असम और बंगाल में 2 चरण का मतदान पूरा हुआ है. मैं बीजेपी की ओर से पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से प्रथम चरण के मतदान के लिए दोनों राज्यों की जनता का धन्यवाद करता हूं. अमित शाह ने दोनों राज्यों में बीजेपी के जीत हासिल करने का दावा किया. उन्होंने पहले चरण में बंगाल की 30 सीटों में से 26 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया. नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 84 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग और असम में 79 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होना बताता है कि जनता में भारी उत्साह है. असम कुछ वर्षों पहले और बंगाल भी पहले चुनावी हिंसा के लिए जाना जाता था. इस बार दोनों जगह मतदान शांतिपूर्ण हुआ है, किसी भी व्यक्ति की जान कहीं भी नहीं गई है. ये दोनों राज्यों के लिए शुभ संकेत हैं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











