
मणिशंकर अय्यर ने केरल पर बयान से पलटने के लिए शर्त रख दी है!
AajTak
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़ास निकाली. उन्होंने शशि थरूर को मतलबी कहा और बताया कि वो अभी विदेश मंत्री बनने के चक्कर में लगे हैं. जबकि के सी वेणुगोपाल को उन्होंने 'सड़क छाप' टाइप नेता कहा.
सीनियर कांग्रेस लीडर मणिशंकर अय्यर ने अपने बयान से पलटने के लिए एक शर्त रख दी है. मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि वो अपना बयान बदलने के लिए तैयार हैं. मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मुझसे वादा करे कि वीडी सतीशन अगले CM होंगे, फिर मैं पिनराई विजयन पर दिया गया बयान वापस लेने के लिए तैयार हूं. केरल में वापसी की कोशिश कर रही कांग्रेस को झटका देते हुए मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि अगले चुनाव में भी केरल में पी विजयन की सरकार बनेगी.
कांग्रेस ने पी विजयन के इस बयान से किनारा कर लिया है. अब मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि वो अपना बयान वापस ले लेंगे लेकिन कांग्रेस वादा करे कि वीडी सतीशन केरल के अगले सीएम होंगे. वीडी सतीशन केरल कांग्रेस के नेता हैं.
मणिशंकर ने कांग्रेस नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली.
शशि थरूर पर भड़ास निकालते हुए मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मैं शशि थरूर से ज़्यादा मतलबी और करियर सेंट्रिस्ट इंसान कभी नहीं देखा. वह अब PM मोदी का विदेश मंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं.
मणिशंकर अय्यर ने अपने भविष्य के बारे में कहा है कि मैं कांग्रेस में हूं. सी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं. उन्होंने कहा कि गर कांग्रेस मुझे निकालती है, तो मैं अपनी आवाज खोज लूंगा.
कोई पार्टी मुझे नहीं चाहती है

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








