
मणिपुर: BSF के जवानों का कमाल, 70 दिनों में मोटे-थुलथुले शरीर को 6 पैक्स एब्स में बदला
AajTak
कुछ दिन पहले बीएसफ ने अपने ट्वीट पर दो तस्वीरों को साझा किया था जिसमें एक तस्वीर में कुछ कैडेट्स हैं, जिनका वजन बढ़ा हुआ है और दूसरी तस्वीर में सिक्स-पैक एब्स वाले कैडेट्स दिखाई पड़ रहे हैं. दरअसल, बीएसफ के जवानों ने 70 दिनों के अंदर अपने थुलथुले शरीर को बदल कर गठीला बदन यानी 6 पैक एब्स में तब्दील कर लिया.
क्या कभी किसी ने सोचा है कि 70 दिन के अंदर एक थुलथुला शरीर बदल कर गठीला बदन यानी 6 पैक एब्स में तब्दील हो सकता है. जी हां, ऐसा हो सकता है और ये कर दिखाया है बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवानों ने. कुछ दिन पहले बीएसफ ने अपने ट्वीट पर दो तस्वीरों को साझा किया था जिसमें एक तस्वीर में कुछ कैडेट्स हैं, जिनका वजन बढ़ा हुआ है और दूसरी तस्वीर में सिक्स-पैक एब्स वाले कैडेट्स दिखाई पड़ रहे हैं. बीएसएफ की मणिपुर स्थित ट्रेनिंग सेंटर ने अपने ट्वीटर एकाउंट से इन दोनों तस्वीरों को एक साथ पोस्ट करते हुए लिखा है कि 10 हफ्तों का परिणाम है कि जवानों ने कैसे अपने शरीर का कायाकल्प कर लिया है.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











