
मणिपुर हिंसा पर सरकारें क्यों फेल हो रही हैं?
AajTak
मणिपुर हिंसा पर सरकारें क्यों फेल,तमिलनाडु में DMK क्यों फंस गई,बिपरजॉय तूफान को लेकर कैसी हैं तैयारियां और कौन सा राज्य फूड सेफ़्टी में पिछड़ा? सुनिए 'दिन भर में'.
तमिलनाडु में DMK की मुश्किल
तमिलनाडु कुछ दिनों से एकाएक चर्चा में आ गया है. एक तो विपक्ष में बैठी बीजेपी अपनी सहयोगी दल अन्नाद्रमुक के साथ भिड़ी बैठी तो दूसरी ओर सत्ता दल के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को ईडी ने मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार कर लिया है. कल सुबह सात बजे ईडी बालाजी के घर पहुंची, उनसे 24 घंटे पूछताछ हुई. इस दौरान उनके सीने में दर्द उठा जिसकी शिकायत भी उन्होंने अफसरों से की. उन्हें फिर मेडिकल जांच के लिए चेन्नई के सरकारी मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां वो रोते दिखाई दिए.
दरअसल सेंथिल बालाजी कल सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. उन्हें रेड की सूचना मिली तो तुरंत अपने घर आ गए. पूछताछ के बाद ED ने मंत्री सेंथिल को हिरासत में ले लिया गया. सेंथिल बालाजी AIADMK और DMK दोनों के लिए एक जाना माना चेहरा माने जाते हैं. राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के वो करीबी रहे और फिर बाद में डीएमके में आए, तो हम मनी लांडरिंग केस पर आए उससे पहले वी सेंथिल बालाजी के प्रोफाइल पर बात करते हैं. इनका पॉलिटिकल प्रोफाइल कितना स्ट्रांग है और वो डीएमके के लिए कितने इंपॉर्टेंट हैं? सुनिए ‘दिन भर’ में.
मणिपुर में सरकारें क्यों फेल?
मणिपुर सरकार भले ही लाख दफा कह दे कि राज्य की स्थिति नॉर्मल है, हिंसा अब नहीं होगी मगर जब हकीकत मालूम पड़ती है तो ये बातें छलावा लगती हैं. करीब दो महीने से कुकी-मैतई समुदाय में जो हिंसा हो रही है वो कल भी देखने को मिली. राज्य का कांगपोकी जिला, जो कि मैतई बहुल है, वहां कल हमला हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई, 10 लोग घायल है. पुलिस का कहना है कि हमलावर अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे. हिंसा को विराम में लाया जाए इसके लिए केंद्र सरकार ने शांति समिति बनाई मगर कुकी समुदाय इसके विरोध में है, वहीं मैतई इसके समर्थन में. मैतई समुदाय का आरोप है कि कुकी समुदाय के लोग उनके गांवों और जंगल में छिपे लोगों को तलाशने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. 10 जून को असम के मुख्यमंत्री और नॉर्थ-ईस्ट कोआर्डिनेशन काउंसिल के प्रेसिडेंट हिमंता बिस्वा शर्मा मणिपुर गए थे. वहां के हालातों का जायजा लेकर उन्होंने एक रिपोर्ट बनाई जिसे आज उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को सौंपा. 3 मई के बाद से जारी हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 320 घायल हैं, 47 हजार से ज्यादा लोग शिविरों में रहने को मजबूर हैं. वहीं हिंसा के बाद 11 अफसरों का तबादला कर दिया गया है इनमें IAS और IPS अफसर शामिल हैं, लेकिन सवाल ये है कि इतना कुछ करने के बाद, सरकार की कोशिशों के बाद भी 37 लाख की आबादी वाले राज्य में हिंसा रुक क्यों नहीं रही है? सुनिए ‘दिन भर’ में.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










