
'मणिपुर हिंसा ने देश की आत्मा पर छोड़ा गहरा घाव', सोनिया गांधी ने वीडियो जारी कर की शांति की अपील
AajTak
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो मैसेज जारी कर मणिपुर में शांति की अपील की है. उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर गहरा दुख हुआ है कि लोगों को उस एकमात्र जगह से पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसे वे अपना घर कहते हैं.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने मणिपुर हिंसा को लेकर एक वीडियो जारी किया है. इसके जरिए उन्होंने मणिपुर के लोगों से शांति की अपील की है. सोनिया गांधी ने कहा कि मणिपुर में लोगों के जीवन को तबाह करने वाली अभूतपूर्व हिंसा ने हमारे देश की अंतरात्मा पर गहरा घाव छोड़ा है. उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर गहरा दुख हुआ है कि लोगों को उस एकमात्र जगह से पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसे वे अपना घर कहते हैं.
सोनिया गांधी ने कहा कि हमने लगभग 50 दिनों से मणिपुर में एक बड़ी मानवीय त्रासदी देखी है. इस हिंसा ने राज्य के हजारों लोगों के जीवन को तहस-नहस कर दिया है और कई लोगों को उजाड़ दिया है. मैं उन सभी के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस हिंसा में खोया है. शांतिपूर्ण तरीके से रहने वाले हमारे भाई-बहनों को एक-दूसरे के खिलाफ होते देखना हृदय विदारक है.
'नफरत भड़काने के लिए एक कदम ही काफी'
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर का इतिहास सभी जातियों, धर्मों और पृष्ठभूमि के लोगों को गले लगाने की उनकी क्षमता और एक विविध समाज की असंख्य संभावनाओं का प्रमाण है. सोनिया ने कहा कि भाईचारे की भावना को पोषित करने के लिए जबरदस्त भरोसे और सद्भावना की जरूरत होती है. जबकि नफरत और विभाजन की आग को भड़काने के लिए एक गलत कदम ही काफी है.
'मैं आपका दर्द समझती हूं'
सोनिया ने कहा कि मैं मणिपुर के लोगों, विशेष रूप से अपनी बहादुर बहनों से अपील करती हूं कि वे इस खूबसूरत भूमि पर शांति और सद्भाव लाने का मार्ग प्रशस्त करें. एक मां के रूप में मैं आपके दर्द को समझती हूं और उम्मीद करती हूं कि आप सही रास्ता अपनाएंगी. मुझे उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों या महीनों में हम विश्वास के पुनर्निर्माण की लंबी यात्रा पर निकल पड़ेंगे. मुझे मणिपुर के लोगों से अपार आशा और विश्वास है और मैं जानती हूं कि हम सब मिलकर इस परीक्षा से पार पा लेंगे.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







