
मणिपुर में होंगे दो डिप्टी CM, गृह मंत्री का भी नाम फाइनल
AajTak
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म होने से पहले भाजपा ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है. दिल्ली में हुई अहम बैठक में वाई खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है. राज्य में जातीय समीकरणों को साधने के लिए दो उपमुख्यमंत्री और एक नए गृह मंत्री का नाम भी लगभग तय हो गया है.
भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर में सरकार के गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है. इसी क्रम में मंगलवार को दिल्ली में हुई विधायक दल की बैठक में युमनाम खेमचंद सिंह को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है.
सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होने की संभावना है. कांगपोकपी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बीजेपी विधायक नेमचा किपगेन को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने वालों में शामिल किया गया है. एक प्रमुख कुकी नेता, किपगेन पहले वाणिज्य और उद्योग, वस्त्र और सहकारिता तथा सामाजिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रह चुके हैं.
नई सरकार में होंगे दो डिप्टी सीएम
सूत्रों के अनुसार, मणिपुर की नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन का खास ख्याल रखा गया है. नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होंगे. इनमें कांगपोकपी से विधायक और प्रमुख कुकी नेता नेमचा किपगेन को उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है, जो पहले भी कई अहम मंत्रालय संभाल चुकी हैं. उनके साथ एनपीएफ (NPF) के वरिष्ठ नेता लोसी दिखो दूसरे उपमुख्यमंत्री होंगे. माओ विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार जीतने वाले दीखो नगा समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं और पूर्व में पीएचईडी मंत्री रह चुके हैं. इन नियुक्तियों से राज्य में शांति और समावेशी प्रशासन का संदेश देने की कोशिश की गई है.
गृह मंत्री का नाम भी फाइनल
सूत्रों के मुताबिक, बिष्णुपुर से सात बार के विधायक गोविंददास कोंथुजाम को मणिपुर का नया गृह मंत्री बनाए जाने का फैसला हुआ है. पूर्व कांग्रेस नेता रहे कोंथुजाम पिछले चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे और उन्हें प्रशासन का लंबा अनुभव है. वह एन बीरेन सिंह सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) और खेल मंत्री जैसे अहम पदों संभाल चुके हैं. राज्य की वर्तमान कानून-व्यवस्था को देखते हुए उनका अनुभव नई सरकार के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












