
मणिपुर में सुरक्षाबलों की ओर से हुई फायरिंग मामले की होगी जांच, कमेटी गठित
AajTak
मणिपुर सरकार ने जिरीबाम में पुलिस गोलीबारी की घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जिसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी. रविवार रात उग्र भीड़ और स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों ने फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया.
मणिपुर में हिंसा की ताजा घटनाओं से तनाव बढ़ गया है. सुरक्षाबलों की फायरिंग में एक शख्स की मौत के बाद सरकार ने घटना की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया है. साथ ही हिंसाग्रस्त जिलों में इंटरनेट पर प्रतिबंध भी दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है. केंद्र सरकार ने सीएपीएफ की 50 अतिरिक्त कंपनियां मणिपुर भेजने का फैसला किया है.
मणिपुर सरकार ने जिरीबाम में पुलिस गोलीबारी की घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जिसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी. रविवार रात उग्र भीड़ और स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों ने फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया.
20 नवंबर तक इंटरनेट बैन
मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिलों में इंटरनेट बैन दो दिन और बढ़ाकर 20 नवंबर तक कर दिया गया है. सुरक्षाबलों द्वारा पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया. मणिपुर पुलिस ने इसकी जानकारी दी है.
पुलिस ने बताया कि 16 नवंबर को ऐसे ही एक ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने कांगपोकपी जिले के एगेजांग और लोइचिंग के बीच के क्षेत्रों में 5 बंकर, 2 बैरक और 1 वॉशरूम को नष्ट कर दिया.
सीएपीएफ की 50 अतिरिक्त कंपनियां भेजेगा केंद्र

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











