
मणिपुर में भारी बारिश के बाद हालात हुए बेकाबू, सैंकड़ों परिवार हुए बेघर
AajTak
मणिपुर में लगातार बारिश के कारण इरिल और थौबल नदियों का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है, जिससे राजधानी इम्फाल समेत कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. पिछले चार दिनों से जारी बारिश से हजारों लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं और फसलें बर्बाद हो चुकी हैं.
Flood situation in Manipur: मणिपुर में बीते चार दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ ला दी है. नदियां उफान पर आ गई हैं और लोग अपने घर छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हुए. इरिल और थौबल नदियों के किनारे वाले क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गए. मौसम पूर्वानुमान के अनुमान के अनुसार, आने वाले तीन-चार दिन बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है.
मई 2025 का प्री-मानसून रिकॉर्ड 1990 के बाद का सबसे ज्यादा बारिश वाला प्री-मानसून रहा. इसके अलावा जून में भी जमकर बारिश हुई और अब सितंबर में भी भारी बारिश का दौर जारी है.
भारी बारिश की वजह से थौबल नदी उफान पर है. थौबल के जलभराव से राजधानी इम्फाल और थौबल जिलों में लामलाई से टेलौ चाना तक का क्षेत्र अभी भी पानी में पूरी तरह से डूबा हुआ है. वहीं झरिल नदी की वजह से अवांग लिकाई का बड़ा हिस्सा भी जलमग्न हैं. सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं. लोगों को खेत भी पानी में डूब गए. धान के खेत भी नष्ट हो गए हैं और फसल को नुक़सान पहुंचा है.
क्षेत्रीगांव के विधायक और नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेता शेख नूरुल हसन का कहना है कि डोलैथाबी बैराज के गेट खोलने के बाद और खराब हुई. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि रविवार को क़रीब ढाई बजे गेट खोला गया, जिसकी वजह से पानी का बहाव और तेज गया. रात भर लोगों ने नदियों के टूटे किनारों पर मिट्टी डालते रहे ताकि पानी अंदर नहीं घुंसे. लेकिन पानी लगातार बढ़ता गया.
यह भी पढ़ें: 'हम शांति चाहते हैं, कोई भी हमेशा लड़ना नहीं...', मणिपुर में हिंसा तो थमी पर कुकी-मैतेई के बीच खाई नहीं पटी, पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट
उन्होंने जल संसाधन विभाग पर आलसी प्रतिक्रिया का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की ओर से बाढ़ को लेकर जारी राहत मंजूर लाभार्थियों तक कभी पहुंची ही नहीं. लोगों के द्वारा नदियों की टूटे इलाकों पर मिट्टी डालना स्थायी उपाय है. ज़रूरत है कि सरकार इसका निवारण करे. लेकिन सरकार और विभाग अंधे और बहरे बने हुए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










