
मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, गोलाबारी के बाद स्थिति तनावपूर्ण, भीड़ ने IRB चौकियों पर हमला कर लूटे हथियार
AajTak
मणिपुर में हालात एक बार फिर बिगड़ गए हैं. गुरुवार को अनियंत्रित भीड़ ने बिष्णुपुर जिले में दूसरी आईआरबी यूनिट की चौकियों पर हमला कर दिया और गोला-बारूद समेत कई हथियार लूटकर ले गए. इसके अलावा भीड़ ने मणिपुर राइफल्स की बटालियन पर भी हमला किया, लेकिन जवानों ने भीड़ को खदेड़ दिया.
मणिपुर में हालात एक बार फिर बिगड़ गए हैं. राज्य के बिष्णुपुर समेत कई जगहों पर गोलीबारी के बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई है. अनियंत्रित भीड़ की सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प भी हुई है. मणिपुर पुलिस की ओर से बताया गया है कि सुरक्षा बलों ने सात अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक, अनियंत्रित भीड़ ने बिष्णुपुर जिले में दूसरी आईआरबी यूनिट की चौकियों पर हमला किया और गोला-बारूद समेत कई हथियार लूटकर ले गए. मणिपुर पुलिस ने बताया कि भीड़ ने मणिपुर राइफल्स की दूसरी और 7टीयू बटालियन से हथियार और गोला-बारूद छीनने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेड़ दिया.
ये भी पढ़ें- मणिपुर में हिंसा के दौरान लूटे गए 4600 हथियार, 3400 अभी भी रिकवर नहीं हुए
सुरक्षा बलों और उपद्रवियों के बीच फायरिंग
इस बीच सशस्त्र बलों और उपद्रवियों के बीच गोलीबारी भी हुई, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों पर जवाबी कार्रवाई भी की. मणिपुर पुलिस का कहना है कि स्थिति फिर से बेकाबू हो गई है. हथियार और गोला-बारूद लूटे गए हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










