
मणिपुर में उग्रवादियों ने फिर की गोलीबारी, 2 नागरिकों की मौत, तीन घायल
AajTak
पुलिस कंट्रोल रूप के मुताबिक राजधानी इंफाल में, कांगपोकपी और इंफाल पश्चिम जिले के सीमावर्ती इलाके में सशस्त्र बदमाशों के बीच गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं. दोनों मृतकों की पहचान नोंगथोम्बम माइकल और मीस्नाम खाबा के रूप में की गई है.
मणिपुर में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. मंगलवार को एक बार फिर ताजा हिंसा भड़क उठी है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिले की परिधि में उग्रवादियों ने गोलीबारी हुई. इसमें दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस कंट्रोल रूप के मुताबिक राजधानी इंफाल में, कांगपोकपी और इंफाल पश्चिम जिले के सीमावर्ती इलाके में सशस्त्र बदमाशों के बीच गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं. दोनों मृतकों की पहचान नोंगथोम्बम माइकल और मीस्नाम खाबा के रूप में की गई है.
18 जनवरी को भी कई हिस्सों में हुई थी हिंसा
बता दें कि मणिपुर में 18 जनवरी को भी कई हिस्सों में हिंसा भड़की थी. इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि बीएसेफ के तीन जवान घायल हुए थे. इससे पहले 17 जनवरी की सुबह सशस्त्र उग्रवादियों ने मोरेह और टेंग्नौपाल जिले में ग्रेनेड और अन्य विस्फोटकों का उपयोग करके राज्य सुरक्षा बलों पर हिंसक हमला किया था. इस घटना में, 6वीं मणिपुर राइफल्स के जवान वांगखेम सोमोरजीत मीतेई ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे. मणिपुर 10वीं आईआरबी के एक और पुलिस कर्मी तखेल्लमबम सिलेशवर सिंह मोरेह में सशस्त्र उग्रवादियों के हमले में भी शहीद हो गए थे.
मणिपुर में पिछले साल 3 मई को भड़की थी हिंसा
राज्य पुलिस ने आगे बताया कि उसके जवान मणिपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ लॉ एंड ऑर्डर भंग करने वाले तत्वों से सख्ती से निपट रहे हैं. मणिपुर में पिछले साल 3 मई को घाटी-बहुसंख्यक मैतेई और पहाड़ी-बहुसंख्यक कुकी के बीच जातीय झड़पें हुई थीं, जिसेके बाद से राज्य में हिंसा का दौर जारी है. मणिपुर में जातीय हिंसा में अब तक 180 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जबकि हजारों लोग विस्थापित हुए हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







