
मणिपुर: पिता की इमोशनल अपील के बाद भी नहीं पसीजे उग्रवादी, अगवा बच्चों समेत 6 को मार डाला
AajTak
जिरीबाम से लापता हुए एक ही परिवार के छह लोगों में से तीन लोगों के शव एक नदी में मिले हैं. पुलिस ने बताया कि इन लोगों को जिरीबाम कैंप से अगवा किया गया था. लापता लोगों में तीन महिला और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं, जिनकी रिहाई के लिए उनके पिता लैशराम ने इमोशनल अपील की थी और कहा था कि वह निर्दोष हैं.
मणिपुर के जिरीबाम से लापता हुए एक ही परिवार के छह लोगों में से तीन लोगों के शव एक नदी में मिले हैं. पुलिस ने बताया कि इन लोगों को जिरीबाम कैंप से अगवा किया गया था. लापता लोगों में तीन महिला और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं, जिनकी रिहाई के लिए उनके पिता लैशराम ने इमोशनल अपील की थी और कहा था कि वह निर्दोष हैं.
अपने परिवार के सदस्यों लापता होने के बाद इंफाल में तैनात इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) लैशराम नायकजीत ने आजतक से बात करते हुए उन्हें छोड़ने की भावुक अपील की थी और अधिकारियों से अपने परिवार के सदस्यों के जल्द-से-जल्द खोजने का अनुरोध किया था.
'मैं निम्नस्तर का सरकारी कर्मचारी हूं'
दो बच्चों के पिता और इंफाल में तैनात इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) लैशराम नायकजीत ने आजतक से बात करते हुए अपने परिवार की सुरक्षित वापसी की इमोशनल अपील की है और कहा कि वह निर्दोष हैं. मैं लैशराम हीरोजीत हूं, मैं थंबलखोंग का रहने वाला हूं. मैं एक निम्न स्तर का सरकारी कर्मचारी हूं, मैं इंडियन रिजर्व बटालियन जवान हूं और इंफाल में तैनात हूं. लापता लोगों में मेरी पत्नी, मेरे दो बच्चे, मेरी सास और पत्नी की बहन (साली) शामिल है. सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के बावजूद भी अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. मुझे ये भी नही पता कि वह जिंदा हैं या नहीं.
वह निर्दोष...
हीरोजीत ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान उनकी पत्नी ने उन्हें फोन कॉल किया था. उसने रोते हुए कहा कि बहुत सारे हथियारबंद लोगों ने उन्हें घेरे हुए हैं. इसके बाद अचानक कॉल कट गई, जिसके बाद मैंने कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ बता रहा था. मेरी सास का फोन भी बंद था. लगभग एक घंटे बाद हमारे एक परिचित ने बताया कि उनकी पत्नी और बच्चे हथियारबंद लोगों नाव में बैठाकर ले जा रहे थे. उन्होंने कहा, "वे सभी निर्दोष हैं. मेरे दो बच्चे अभी तक बोल भी नहीं सकते. बड़े बच्चे ने अभी बोलना शुरू ही किया है. कृपया उन्हें सुरक्षित छोड़ें और परिवार को सौंप दें."

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











