
'मणिपुर के हालात सुधारने में फेल रहे सीएम...', NPP ने बीजेपी सरकार से वापस लिया समर्थन
AajTak
नेशनल पीपुल्स पार्टी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मणिपुर की बीजेपी नेतृत्व सरकार से तत्काल प्रभाव से समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया है. NPP ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार राज्य की मौजूदा स्थिति से निपटने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है.
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच कोनराड संंगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार राज्य की मौजूदा स्थिति से निपटने में नाकाम रही हैं. इस लिए वह तत्काल प्रभाव से अपना समर्थन वापस ले रहे हैं.
नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने मणिपुर की मौजूदा स्थिति को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिख कर कहा कि वह राज्य की मौजूदा स्थिति कानून-व्यवस्था पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करना चाहते हैं. पिछले कुछ दिनों में हमने राज्य की स्थिति को और खराब होते हुए देखा है, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई. और राज्य में लोग बड़ी पीड़ा से गुजर रहे हैं.
उन्होंने ये भी कहा, 'हम दृढ़ता से महसूस किया है कि सीएम बीरेन के नेतृत्व वाली मणिपुर सरकार राज्य में पैदा हुए संकट का समाधान करने और सामान्य स्थिति बहाल करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए नेशनल पीपुल्स पार्टी ने फैसला किया है कि वह मणिपुर में बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार से तत्काल प्रभाव से अपना समर्थन वापस ले रही है'.
PDF देखें
सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर के ताजा हालातों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की. बैठक में मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई. साथ ही सोमवार को गृहमंत्री इस मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक करेंगे.
वहीं, अमित शाह आज ही (रविवार को) महाराष्ट्र से अपने राजनीतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिल्ली पहुंचे थे. पिछले कुछ दिनों से मणिपुर में सुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक हालात बने हुए हैं.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









