
मणिपुर: ओलंपिक में रजत जीतने के बाद भी मीराबाई चानू के गांव की न सड़क ठीक हुई, न जलापूर्ति
The Wire
विधानसभा चुनाव राउंड-अप: उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के दौरान शाम पांच बजे तक 12 ज़िलों की 61 सीटों पर क़रीब 54 प्रतिशत मतदान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी चुनाव ‘घोर परिवारवादियों’ और ‘घनघोर राष्ट्रभक्तों’ के बीच. अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने फैसला कर लिया है कि ‘बाबा जी’ को वापस मठ में भेज देंगे. अमित शाह ने कहा कि अगर साइकिल की सवारी की तो यूपी से ग़ायब हो जाएगी बिजली. कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि उत्तर प्रदेश 6.91 लाख करोड़ का क़र्ज़दार, 40 प्रतिशत क़र्ज़ योगी सरकार की देन.
गोरखपुर/देवरिया: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने ‘बाबा जी’ को वापस मठ में भेजने का फैसला कर लिया है.
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में सपा उम्मीदवार विनय शंकर तिवारी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरण के तहत मतदान हो चुका है और आज पांचवें चरण में वोट पड़ रहा हैं. सभी ने फैसला कर लिया है कि बाबा जी (योगी आदित्यनाथ) को वापस मठ में भेज देंगे.’
गोरखपुर के पांच बार सांसद रहे आदित्यनाथ प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के महंत भी हैं.
यादव ने चिल्लूपार और देवरिया की जनसभाओं में मुख्यमंत्री पर जमकर प्रहार करते हुए कहा, ‘बाबा मुख्यमंत्री ने आपको लैपटॉप नहीं दिए, क्योंकि वह खुद इन्हें चलाना नहीं जानते हैं. बाबा जी तो स्मार्ट फोन भी चलाना नहीं जानते हैं. जो मुख्यमंत्री आज के जमाने में लैपटॉप न चला पाए और कंप्यूटर, स्मार्ट फोन की अहमियत न समझे, वह प्रदेश को कैसे चलाएंगे.’

महाराष्ट्र में गिरफ़्तार किए गए रेप आरोपी स्वयंभू 'धर्मगुरु' मामले में विपक्ष ने उन नेताओं और मंत्रियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है, जिनका अशोक खरात से किसी भी प्रकार का संबंध है. विपक्ष का कहना है कि राजनीतिक नेताओं से साठ-गांठ के चलते संभावना है कि राज्य सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश करेगी.

योगी आदित्यनाथ की पहचान भारत के सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर इस वजह से विशेष रही कि उन्होंने एक अभियान चलाकर नफ़रती भाषण और नफ़रती अपराधों के सभी आरोपियों को बरी कर दिया- और इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने ख़ुद से ही की. वे देश के सबसे ज़्यादा ध्रुवीकरण करने वाले, लेकिन साथ ही बेहद लोकप्रिय कट्टरपंथी हिंदुत्ववादी नेताओं में से एक हैं.

महाराष्ट्र के एक स्वयंभू ‘धर्मगुरु’ अशोक खरात को पुलिस ने नासिक से गिरफ़्तार किया है. उन पर एक 35 वर्षीय महिला के साथ तीन साल तक बार-बार रेप करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है. हाल ही में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा उनके पैर धोने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद उनका विरोध तेज़ हो गया था.

एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट का प्रतिनिधित्व करने वाले फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से उड़ानों में कम से कम 60% सीटों के चयन के लिए कोई शुल्क न लेने के फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है. समूह का कहना है कि इस कदम से एयलाइंस को हवाई किराए बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा.

आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर की मां ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की ख़तरनाक सफाई के दौरान 622 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है. 539 परिवारों को पूरा मुआवज़ा दिया गया, जबकि 25 परिवारों को आंशिक मुआवज़ा मिला. मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद महाराष्ट्र (82), तमिलनाडु (77), हरियाणा (76), गुजरात (73) और दिल्ली (62) का स्थान है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक 'संदिग्ध आरोपी' होने के नाते वह अपनी मनचाही राहत, जैसे सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की मांग नहीं कर सकते. दीपक ने बीते महीने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध किया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.



