
मछुआरों ने मछली मारने के लिए नदी में फेंका था जाल, फंस गया मगरमच्छ
AajTak
बिहार के कटिहार में गंगा नदी की उपनदी (छारन) में मछुआरोंं ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था लेकिन उसमें फंस गया एक मगरमच्छ. जाल में मगरमच्छ फंसते ही सबके होश उड़ गए.
बिहार के कटिहार में गंगा नदी की उपनदी (छारन) में मछुआरोंं ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था लेकिन उसमें फंस गया एक मगरमच्छ. जाल में मगरमच्छ फंसते ही सबके होश उड़ गए. (कटिहार से बिपुल राहुल की रिपोर्ट) दरअसल, मामला कटिहार जिले का है, जहां बरारी प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर रानीचक बकिया गांव के समीप गंगा नदी के उपनदी में मछुआरे जाल फेंक कर मछली मार रहे थे. जब मछुआरे जाल को अपनी तरफ खींचने लगे तो वजन होने की वजह से पानी से बाहर जाल को नहीं खींच पा रहे थे. मछुआरों को शक हुआ कि जरूर कोई बड़ी चीज जाल में फंस गई है. किसी तरह जाल के करीब जाने पर मछुआरे जाल में फंसे मगरमच्छ को देख डर गए और बांस-बल्ला तथा रस्सी से बांधकर मगरमच्छ को कब्जे में लिया.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












