मछुआरे ने पकड़ी 249 किलो की शार्क मछली, लंबाई देखकर रह गया दंग
AajTak
डेविडसन ने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा लिखा, "मैं एक 550lb पोरबीगल शार्क को पकड़ने में कामयाब रहा. इसने मुझे पूरी तरह से थका दिया, मेरा शरीर पस्त हो गया है, लेकिन मैं खुश हूं."
ब्रिटेन के डेवोन तट पर सात फुट की शार्क मछली को पकड़ने के बाद एक मछुआरे की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक शार्क की लंबाई लगभग सात फीट थी जो एक नया रिकॉर्ड है. इससे पहले ब्रिटेन में छह फीट की लंबाई वाले शार्क को पकड़ा जा चुका है. सभी तस्वीरें - (Facebook/Simon Davidson)
साइमन डेविडसन ने कहा कि उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाने के लिए एक घंटे तक पोरबीगल शार्क के साथ संघर्ष किया.
डेविडसन ने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा लिखा, "मैं एक 550lb पोरबीगल शार्क को पकड़ने में कामयाब रहा. इसने मुझे पूरी तरह से थका दिया, मेरा शरीर पस्त हो गया है, लेकिन मैं खुश हूं."

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.