
मछली पालन पर ये राज्य सरकार दे रही 8 लाख तक की मदद, जल्द करें आवेदन
AajTak
बिहार सरकार किसानों को पेन आधारित( मन, चौर और झील जैसे जल स्रोत) में मछली पालन के लिये 75% यानी 7 लाख 87 हजार 500 रुपये तक की सब्सिडी दे रही है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को 18 अक्टूबर तक fisheries.bihar.gov.in पर विजिट कर आवेदन करना होगा.
Subsidy On Fish Farming: किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से हाल के वर्षों में कई बड़े कदम उठाए गए हैं. खेती-किसानी के अलावा पशुपालन और मछली पालन के क्षेत्र में भी कई ऐसे फैसले लिए गए हैं जो किसानों के लिए मुफीद साबित हुए हैं. अब इसी कड़ी में बिहार सरकार किसानों को पेन आधारित( मन, चौर और झील जैसे जल स्रोत) मछली पालन के लिये 75% तक की सब्सिडी दे रही है.
कम लागत में बढ़िया मुनाफा
देश के ग्रामीण क्षेत्रों में मछली पालन बेहद तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. कम लागत में बढ़िया मुनाफा मिलने की वजह से किसानों के लिए ये व्यवसाय पहली पसंद बनता जा रहा है. फिलहाल ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में किसान मछली पालन से जुड़कर बंपर मुनाफा कमा रहे हैं.
मिल रही है इतनी सब्सिडी
बिहार सरकार ने पेन आधारित मछली पालन इकाई की स्थापना के लिए 10 लाख 50,000 रुपये लागत रखी है. सरकार द्वारा इस पर 75 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है. एक अनुमान के मुताबिक मन, चौर और झील जैसे जल स्रोतों में मछली पालन के लिए किसानों को अधिकतम 7 लाख 87 हजार 500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी.
इन जिलों के किसान उठा पाएंगे लाभ

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











