
मगही पॉलिटिक्स... जानिए कैसे झारखंड और बंगाल की सियासत बिहार में डालती है असर
AajTak
मगध का इलाका बिहार की सियासत में खास मुकाम रखता है. कभी आरजेडी का गढ़ रहा मगध नीतीश कुमार की जेडीयू और एनडीए के साथ हो लिया लेकिन पिछले चुनाव में लालू की पार्टी मगध का किला बचाने में कामयाब रही थी. इस इलाके की पॉलिटिक्स पर झारखंड और बंगाल की सियासत भी असर डालती है.
मगही नाम सुनते ही जेहन में एक तस्वीर उभरती है, पान की. बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को मगही पान इतने पसंद थे कि एक बार उन्होंने पान खाकर गाया था- '...पान खाए सैयां हमार'. चटख हरे रंग की मगही पान की पत्ती में रेशे कम होते हैं और ये इतनी घुलनशील होती है कि मुंह में रखे-रखे ही घुल जाए. कुछ ऐसी ही तासीर है मगही पॉलिटिक्स की भी.
मगध के लोग जिस राजनीतिक दल के साथ हो लें, समझिए उसका रंग बिहार की सियासत में चटख हो जाए. कभी राष्ट्रीय जनता दल का गढ़ रहा ये इलाका 'सुशासन बाबू' नीतीश कुमार के उभार के बाद उनकी अगुवाई वाले जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मजबूत गढ़ बन गया. बिहार सीरीज में आज बात करते हैं इसी मगध क्षेत्र की, मगही भाषा बोलने वाले क्षेत्र की राजनीति की.
मगध क्षेत्र में ये इलाके
बिहार के मगध क्षेत्र की बात करें तो इस नाम से एक प्रमंडल भी है. मगध प्रमंडल में पांच जिले आते हैं गया, अरवल, जहानबाद, औरंगाबाद और नवादा. मगध प्रमंडल के इन पांच जिलों के साथ ही नालंदा, पटना, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई में भी मगही बोली जाती है. बांका जिले के कुछ हिस्से भी मगध क्षेत्र में रखे जाते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद भी नालंदा जिले से ही आते हैं. सूबे के पहले मुख्यमंत्री श्री बाबू (बाबू श्रीकृष्ण सिंह) का शेखपुरा और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का गया जिला भी मगध में ही आता है. मगध प्रमंडल के पांच जिलों की ही बात करें तो यहां विधानसभा की 26 सीटें हैं.
एनडीए ने 2010 में भेद दिया था आरजेडी का किला
मगध की बात करें तो ये इलाका कभी लालू यादव की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का गढ़ हुआ करता था. आरजेडी की सत्ता से विदाई के बाद इस इलाके में एनडीए जड़ें जमाने में कामयाब रहा. साल 2010 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी-एनडीए की लहर इस कदर चली कि मगध प्रमंडल में आरजेडी महज एक सीट पर सिमट गई थी. तब बेलागंज से जीते सुरेंद्र प्रसाद यादव मगध प्रमंडल के इकलौते आरजेडी विधायक थे. एक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली थी और बाकी 24 सीटें एनडीए के खाते में गई थीं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







