
मक्का की फसल पर इस खतरनाक कीट का अटैक, बर्बाद हो सकती है पूरी खेती!
AajTak
मक्का की फसल पर फॉल आर्मीवर्म कीट के अटैक की जानकारी के बाद जिला कृषि पदाधिकारी ने अलर्ट जारी कर दिया है. दरअसल, इस फॉल आर्मीवर्म कीट के कारण मक्का की फसल के तने को नुकसान पहुंचता है. पौधे में वृद्धि रुक जाती है. फसल के बचाव को लेकर फिलहाल टीम भी गठित कर दी गई है.
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मक्का की फसल पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. भारी शीतलहर के बीच जिले में मक्का की फसलों पर फॉल आर्मीवर्म कीट ने अटैक कर दिया है. कई एकड़ फसल पर इसका असर भी दिख रहा है. मक्का की फसल पर फॉल आर्मीवर्म कीट के अटैक की जानकारी के बाद जिला कृषि पदाधिकारी ने अब प्रभावित क्षेत्र के प्रखंड कृषि वैज्ञानिक और प्रखंड कीट नियंत्रण पदाधिकारी को मामले को लेकर अलर्ट जारी किया है.
कीट के अटैक से पौधे में वृद्धि रुक जाती है
जिले में सबसे ज्यादा मुरौल कटरा सकरा गयाघाट और बंदरा प्रखंड में इसका असर दिख रहा है. जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने बताया की फॉल आर्मीवर्म कीट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. लगातार तापमान में हो रहे बदलाव के चलते इसका असर मक्का की फसलों पर ज्यादा पड़ रहा है. इस फॉल आर्मीवर्म कीट के कारण मक्का की फसल के तने को नुकसान पहुंचता है. पौधे में वृद्धि रुक जाती है. फसल की बचाव को लेकर टीम बनाई गई है.
सैंकड़ों एकड़ फसल पर खतरा
मक्का के बड़े किसान नीरज नयन ने बताया कि मक्का हम लोगों की प्रमुख नगदी फसल है. इसपर अब फॉल आर्मी वर्म कीट का अटैक हो गया है. इससे फसल का बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है. वहीं, किसान रूपेश कुमार ने बताया कि मक्का की फसल पर फॉल आर्मीवर्म कीट का अटैक हो गया है .जो फसल को अंदर से काट दे रहा है जिससे पौधा पीला पड़कर गिर जा रहा है. जिले के सैंकड़ों एकड़ मक्के की फसल पर अब भारी खतरा मंडरा रहा है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










