
'मकान सिंगल मंजिल था डबल कर दिया, गाड़ी नई कर दी', डिप्टी रेंजर ने कैमरे पर खोली खुद के करप्शन की पोल, Video
AajTak
देवास के डिप्टी रेंजर मानसिंह गौड़ का ये वीडियो है. वीडियो में गौड़ अपने भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं. अब वीडियो वायरल होने के बाद मानसिंह गौड़ को निलंबित कर दिया गया. इसके अलावा उनके खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है.
सोशल मीडिया पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये वीडियो मध्यप्रदेश के देवास जिले में वन विभाग के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है. 6:04 मिनट के इस वीडियो में डिप्टी रेंजर खुद के करप्शन की पोल खोल रहे हैं. वीडियो में वे कहते दिख रहे हैं कि उनका मकान सिंगल मंजिल था, कमाई से उन्होंने डबल कर दिया. गाड़ी भी नई ले ली.
वीडियो में दिख रहे डिप्टी रेंजर मानसिंह गौड़ हैं. खुद कबूल कर रहे हैं कि कैसे उन्होंने राजनीति और पैसे की दम पर खातेगांव में रेंजर का चार्ज लिया. वे वीडियो में कहते दिख रहे हैं, या तो पैसा हो या तुम्हारी राजनीति में दम हो. मेरी सुनो मैंने खातेगांव रेंजर का चार्ज लिया तो नेतागिरी भरपेट लगाई. वन मंत्री से लेकर सब दूर तक 5 लाख बांट दिए. तब खातेगांव रेंजर का चार्ज मिला. 30 बाय 50 का मकान सिंगल मंजिल था, डबल कर दिया. गाड़ी नई कर दी.
वीडियो वायरल होने के बाद हुए निलंबित
वीडियो वायरल होने के बाद मान सिंह गौड़ पर न सिर्फ गाज गिरी बल्कि जांच के दायरे में भी आ गए. DFO पीके मिश्रा ने बताया कि इस मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है. प्रारंभिक जांच के बाद डिप्टी रेंजर मानसिंह गौड़ को निलंबित कर दिया गया है. मकान और गाड़ी को लेकर भी जांच चल रही है. बताया जा रहा है कि वीडियो नवंबर के पहले हफ्ते का है. हालांकि, लेकिन मानसिंह गौड़ जो बातें कर रहे हैं वह 2021 की है जब उन्होंने खातेगांव रेंज के प्रभारी का चार्ज लिया था.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.











