
मकर संक्रांति पर गोरखपुर से वाराणसी तक उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जल्लीकट्टू पर भी भारी भीड़
AajTak
मकर संक्रांति के मौके पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे. यहां श्रद्धालुओं ने गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई और पूजा-अर्चना की. इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर के बाहर और अंदर मौजूद रही. कोरोना के नियमों का भी पालन नहीं किया गया. कुछ लोगों के मुंह पर मास्क को दिखा लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का बिलकुल कहीं भी पालन नहीं किया गया.
मकर संक्रांति के मौके पर शनिवार को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से लेकर वाराणसी के गंगा घाट तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. वहीं, तमिलनाडु के मदुरै में सांडों को काबू करने के खेल जल्लीकट्टू के दूसरे दिन भी भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए. इसके अलावा केरल स्थित सबरीमाला अयप्पा मंदिर में भी शुक्रवार को 'मकरविलक्कू' उत्सव देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे. A large number of people gathered at the Gorakhnath Temple to offer 'Khichdi' on the occasion of Makar Sankranti pic.twitter.com/ZuuQyZs5cx Uttar Pradesh | People take holy dip in river Ganga in Varanasi#MakarSankranti pic.twitter.com/hfNi4hiB0h People gather to mark the second day of bull-taming sport #Jallikattu in Madurai, Tamil Nadu. Visuals from this morning. pic.twitter.com/6kxilEObys Kerala | People gathered at Sabarimala Ayyappa temple on Friday to witness the 'Makaravilakku' festival pic.twitter.com/MTXWgXhito

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







