
मऊ कोर्ट में मुख्तार अंसारी की वर्चुअल पेशी, बाहुबली ने तकिया, कूलर समेत मांगी ये सुविधा
AajTak
मऊ गैंगस्टर कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए पेशी के दौरान यूपी के माफिया विधायक मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से कहा कि उसे जेल मैनुअल के हिसाब सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है.
उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की मऊ गैंगस्टर कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए पेशी हुई. जिसमें अभियोजन पक्ष की मुख्तार अंसारी को व्यक्तिगत रूप से पेश करने की मांग को कोर्ट ने खारिज कर दिया और मुख्तार को 60 दिनों का ज्यूडिशियल रिमांड दे दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 जून 2021 को होगी. मऊ गैंगस्टर कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए पेशी के दौरान विधायक मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से कहा कि उसे जेल मैनुअल के हिसाब सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. मुख्तार अंसारी ने अदालत से मांग करते हुए कहा कि चिकित्सकीय परीक्षण के अनुसार उसके लिए तकिया, हार्डबेड, कुर्सी, कूलर और फिजियोथैरेपी की व्यवस्था की जाए.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











