
मंदी का खौफ, कोरोना काल के बाद का संकट... चमकते टेक सेक्टर में कैसे आ गई छंटनी की नौबत?
AajTak
दुनिया भर की टेक कंपनियों में छंटनी का दौर चल रहा है. गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज टेक कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि जो कंपनियां कोविड जैसे मुश्किल दौर में मजबूत नजर आईं, अब उनकी सेहत क्यों बिगड़ने लगी है?
छंटनी...छंटनी और छंटनी. पिछले कुछ महीनों से टेक कंपनियां इसी वजह से सुर्खियों में हैं. छंटनी (layoffs) के इस दौर में टेक कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों (Employees) की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है. कर्मचारियों के ई-मेल बॉक्स में नौकरी से निकाले जाने के मेल पहुंच रहे हैं. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) और गूगल अल्फाबेट ने हजारों कर्मचारियों को एक झटके में नौकरी से निकाल बाहर कर दिया. यही हाल मेटा (Meta) और अमेजन (Amazon) का है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि टेक जैसे चमकते सेक्टर में छंटनी की नौबत क्यों आ गई?
पिछले कितने लोगों ने गंवाई थी नौकरी?
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल करीब 1,00,000 लोगों ने अपनी नौकरी गंवाई थी और 2023 में भी ये सिलसिला फिलहाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है. उद्योग जगत में नौकरी पर नजर रखने वाली वेबसाइट layoffs.fyi के अनुसार, दो दर्जन से अधिक अमेरिकी टेक कंपनियों ने कहा है कि वे अपने कर्मचारियों की संख्या में 10 फीसदी या उससे अधिक की कटौती करेंगी.
कोविड के बाद बिगड़े हालात
दुनियाभर की टेक कंपिनयों में छंटनी क्यों हो रही है? इस सवाल के जवाब में एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोविड महामारी के समय लगे लॉकडाउन के दौरान टेक कंपनियों में बड़े पैमाने पर हायरिंग हुई थी. तब माहौल अनुकूल था. लेकिन जैसे ही लॉकडाउन की पाबंदिया खत्म हुईं और मार्केट खुले टेक सेक्टर की सेहत बिगड़ने लगी.
Salesforce के सीईओ मार्क बेनिओफ ने जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में ही आठ हजार कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया था. मार्क बेनिओफ का कहना था कि लॉकडाउन के दौरान लाखों लोग घर से काम कर रहे थे. इस वजह से कंपनी के टेक्नोलॉजी डिमांड बढ़ रही थी. लेकिन जैसे ही लोग वापस दफ्तर जाने लगे तकनीक की मांग कम हो गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










