
मंदिर में प्रवेश करने पर पुजारियों ने दलितों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
राजस्थान में भरतपुर के रुदावल मंदिर से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां मंदिर में प्रवेश करने पर पुजारियों ने दलितों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.
राजस्थान में भरतपुर के रुदावल मंदिर से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां मंदिर में प्रवेश करने पर पुजारियों ने दलितों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि किस तरह लाठी डंडों से लैस पुजारी पर लगातार हमला कर रहे हैं. इस दौरान महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया. मंदिर के बाहर तक पुजारियों ने इन लोगों को खदेड़ दिया. भरतपुर के रुदावल में हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर है. इस मंदिर में दर्शन करने के लिए दलित समाज के कुछ लोग आए थे. उनके साथ महिलाएं भी थीं. आरोप है कि पुजारी ने उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया. इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया. थोड़ी सी बहस के बाद मंदिर के सभी पुजारी लामबंद हो गए.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











