
मंदिर के नीचे है मशहूर रानी की कब्र? खुदाई में मिली 4800 फीट लंबी सुरंग
AajTak
एक मंदिर के नीचे मशहूर रानी क्लियोपेट्रा के कब्र होने के दावे किए जा रहे हैं. इसे ढूंढने के लिए चल रही खुदाई के दौरान मंदिर के 43 फीट नीचे एक सुरंग मिली है. यह सुरंग पत्थरों को काटकर बनाई गई थी. यह सुरंग 4,800 फीट से ज्यादा लंबी और करीब 6 फीट ऊंची है.
एक प्राचीन मंदिर के नीचे दबी एक सुरंग की खोज हुई है. यह सुरंग पत्थरों को तरासकर बनाई गई थी. माना जा रहा है कि इस सुरंग के जरिए क्लियोपेट्रा का लंबे समय से खोए हुए कब्र का पता लगाया जा सकता है.
यह सुरंग मिस्र की प्राचीन तपोसिरिस मैग्ना मंदिर के नीचे मिली है. यह सुरंग 4,800 फीट से ज्यादा लंबी है. इसकी ऊंचाई करीब 6 फीट है. इस सुरंग की बनावट ग्रीक आइलैंड सामोस पर मिले यूपलिनोस की सुरंग से मिलती जुलती है. बता दें कि यूपलिनोस की सुरंग को प्राचीन दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग उपलब्धियां में से एक माना जाता है.
यूनिवर्सिटी ऑफ सैन डोमिंगो के पुरातत्वविद कैथलीन मार्टिनेज का मानना है कि मिस्र के आखिरी शासक क्लियोपेट्रा और उनके प्रेमी मार्क एंटनी को एक मंदिर के अंदर ही दफनाया गया था. वह यह भी मानते हैं कि इस सुरंग के जरिए ही कब्र तक पहुंचा जा सकता है.
क्या मिलेंगे मिस्र के आखिरी शासक के अवशेष?
प्राचीन तपोसिरिस मैग्ना मंदिर मिस्र के शहर एलेक्जेंड्रिया के पास है. एलेक्जेंड्रिया एक समय में मिस्र की राजधानी हुआ करती थी. कैथलीन ने कहा कि सुरंग के पास रानी क्लियोपेट्रा की कब्र के होने के चांसेज बहुत ज्यादा हैं. अगर यहां मिस्र के आखिरी शासक के अवशेष मिलते हैं तो यह 21वीं सदी की सबसे बड़ी खोज होगी.
तपोसिरिस मैग्ना मिस्र के एक शहर का नाम है. इसे मिस्र के शासक टॉलेमी II फिलाडेल्फस ने 280 से 270 BC के बीच बसाया था. यह शहर झील मारेओटिस के पास बसा हुआ था, जो कि अब सूख चुका है. यह इस बात के संकेत हैं कि मिस्र और लीबिया के बीच के व्यापार में इस शहर का अहम योगदान था.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








