
मंदिर के गर्भगृह में दिखा विशाल सांप, श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ शुरू कर दी पूजा-अर्चना, Video
AajTak
झारखंड के गढ़वा में स्थित एक मंदिर में अचानक एक विशाल सांप दिखाई दिया. शांत मुद्रा में कुंडली मारे बैठे इस नाग को देख श्रद्धालुओं ने इसे दिव्य संकेत माना और मंत्रोच्चार करते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी. कुछ ही देर में खबर फैलते ही मंदिर परिसर में लोग पहुंचने लगे और दर्शन कर आशीर्वाद लिया.
Jharkhand News: गढ़वा जिले के ऊंचरी स्थित दुर्गा मंडप परिसर में उस समय रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जब मंदिर के गर्भगृह में अचानक एक विशाल सांप दिखाई दिया. जैसे ही लोगों ने नाग को शांत अवस्था में कुंडली मारे बैठे हुए देखा, मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई. इसी के साथ-साथ आस्था का माहौल भी गहरा गया. कुछ ही देर में यह खबर फैल गई और लोग मंदिर पहुंचकर दर्शन करने लगे.
श्रद्धालुओं ने इस दृश्य को किसी अलौकिक संकेत के रूप में देखा और नाग को ‘नाग बाबा’ का स्वरूप मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी. मंदिर के अंदर और बाहर नाग देवता की जय और भोलेनाथ की जय के जयकारे लगे. लोग मंत्रोच्चार और आरती के साथ नाग के दर्शन कर शुभ संकेत मान आशीर्वाद लेने लगे. कुछ श्रद्धालुओं ने कहा कि यह भोलेनाथ के गण, नाग देवता का प्रत्यक्ष स्वरूप है, जो भक्तों को आशीर्वाद देने आए हैं.
यहां देखें Video
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी नाग ने मंदिर के मुख्य कक्ष में प्रवेश कर शांत मुद्रा में बैठा हो. नाग की इस स्थिति को चमत्कारिक मानते हुए श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. कई लोग इसे नगर के लिए शुभ समय की शुरुआत और सौभाग्य का प्रतीक बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'नाग देवता' समझ इस चीज की पूजा करने लगे लोग, दिखने में थी कोबरा जैसी शेप
इधर, मंदिर समिति के सदस्यों ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था संभाली और भीड़ को नियंत्रित करना शुरू किया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. पुलिस और वन विभाग को भी सूचना दी गई, हालांकि कोई भी कार्रवाई तब तक नहीं की गई, जब तक नाग स्वयं वहां से हट न जाए. मंदिर प्रांगण में श्रद्धा, उत्साह और कौतूहल का माहौल था. बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इस दृश्य को मोबाइल कैमरों में कैद करते दिखाई दिए. पूरे ऊंचरी इलाके में चर्चा होने लगी.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








