
मंदसौर: मनोहर धाकड़ का वीडियो वायरल करने वाले 3 कर्मचारी बर्खास्त, हाइवे पर महिला से यौन संबंध बनाने का मामला
AajTak
NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप पाटीदार ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में MKC इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को सूचना दी गई थी. इसके बाद कंपनी ने 13 मई की रात नाइट शिफ्ट में तैनात तीन कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया.
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. वीडियो लीक करने के आरोपी तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है. ये कर्मचारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के नहीं, बल्कि NHAI की ओर से सड़क मेंटेनेंस और मॉनिटरिंग के लिए अनुबंधित कंपनी MKC इंफ्रास्ट्रक्चर के हैं.
NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप पाटीदार ने aajtak को बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में MKC इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को सूचना दी गई थी. इसके बाद कंपनी ने 13 मई की रात नाइट शिफ्ट में तैनात तीन कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया.
दरअसल, जिस वीडियो में मनोहर लाल धाकड़ एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए, वो हाइवे के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच तेज हो गई है और पुलिस ब्लैकमेलिंग के पहलू की भी पड़ताल कर रही है, क्योंकि दावा किया जा रहा है कि कर्मचारियों ने वीडियो लीक करने की धमकी देकर धाकड़ से मोटी रकम की मांग की थी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









