
मंत्री के बंगले में तैनात सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, एक हफ्ते पहले ही ज्वाइन की थी ड्यूटी
AajTak
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मंत्री के बंगले पर सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल ने अपनी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद अधिकारी ने बताया कि मृतक कांस्टेबल सलामे, जो बालोद जिले का रहने वाला है वो 25 दिनों की छुट्टी पर रहने के बाद एक सप्ताह पहले ही ड्यूटी पर लौटा था.
छत्तीसगढ़ में एक मंत्री के बंगले में तैनात कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने कहा कि रायपुर जिले में राज्य के एक मंत्री के बंगले पर तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के कांस्टेबल ने शनिवार तड़के अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गंज पुलिस थाने की सीमा में स्टेशन रोड पर राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल के आधिकारिक आवास पर देर रात दो बजे हुई.
उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, सीएएफ की पहली बटालियन की 'ई' कंपनी के कांस्टेबल रोहित सलामे ने रात दो बजे बंगले के गार्ड रूम में अपनी ड्यूटी पूरी की और करीब दो बजकर 10 मिनट पर एक्सकैलिबर राइफल से खुद को गोली मार ली.
घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि सलामे, जो बालोद जिले का रहने वाला है वो 25 दिनों की छुट्टी पर रहने के बाद एक सप्ताह पहले ही ड्यूटी पर लौटा था.
उन्होंने कहा कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और उस सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है जिसके कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










