
मंच से अचानक मुंह के बल गिरे बृजभूषण शरण सिंह, पूरा वाकया कैमरे में कैद, देखें वीडियो
AajTak
यूपी के गोंडा में बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अपने 69वें जन्मदिन पर आयोजित राष्ट्र कथा कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान मंच पर चढ़ते समय उनके पैर का साउंड बॉक्स में फंसने से वह गिर गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अपना 69वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया. इस खास मौके पर राष्ट्र कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक और स्थानीय जनसमूह मौजूद था.
कार्यक्रम के दौरान एक चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला जब बृजभूषण शरण सिंह मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे. वह दाहिनी ओर से मुख्य मंच पर चढ़ रहे थे. मंच पर लगी रेलिंग पार करने के बाद उनका पैर साउंड बॉक्स में फंस गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह मंच पर गिर पड़े. यह पूरी घटना मंच के पास मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर ली.
वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गिरने के बाद भी बृजभूषण शरण सिंह ने खुद को जल्दी संभाला और फिर उठकर सीट पर बैठ गए. हालांकि इस घटना के कारण कार्यक्रम थोड़ी देर के लिए रुका, लेकिन फिर स्थिति सामान्य हो गई. घटना में किसी भी तरह की उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी.
लोगों का यह भी कहना है कि मंच के पास रखे तकनीकी उपकरण और साउंड सिस्टम के वजह से यह हादसा हुआ. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल हो जाने के बाद कई यूजर्स ने इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर साझा किया.
यह भी पढ़ें: VIDEO: सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, JCB से बरसे फूल, गोंडा से अयोध्या तक हलचल... जन्मदिन पर बृजभूषण सिंह का 'दबदबा'
फिलहाल बृजभूषण शरण सिंह या उनके कार्यालय की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. प्रशासन और आयोजकों की तरफ से भी इस घटना पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






