
'मंगल पांडे, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल', BJP ने जारी की यूपी-बिहार के विधान परिषद उम्मीदवारों की लिस्ट
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय, अनामिका सिंह और डॉ. लाल मोहन गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. वहीं यूपी से सात नामों का ऐलान कर दिया गया है.
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इसके अलावा पार्टी ने झारखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है और डॉ. प्रदीप वर्मा को कैंडिडेट घोषित किया है. बता दें कि बिहार में 11 सीटों के लिए विधान परिषद चुनाव हो रहा है.
भाजपा ने बिहार के जिन नामों का ऐलान किया है उनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगल पांडे, डॉ. लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को उम्मीदवार बनाया है. शाहनवाज हुसैन को इस बार एमएलसी का टिकट नहीं दिया गया है.
यह भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद के लिए महागठबंधन ने 5 उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट
बीजेपी के यूपी उम्मीदवार
वहीं यूपी के लिए पार्टी ने सात उम्मीदवार घोषित किए हैं जिसमें बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का नाम शामिल है. शामली जिले के रहने वाले मोहित पूर्व में पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष भी रहे हैं. इसके अलावा बीजेपी ने जिन नामों का यूपी से ऐलान किया है उनमें विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह का नाम शामिल हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











