
मंगल ग्रह पर बसने पहले इंसान जाएंगे या रोबोट? जानिए कैसी चल रही एलन मस्क की 'महा-तैयारी'
AajTak
एलन मस्क की स्पेस एक्स इंसानों से पहले रोबोट्स भेजकर मंगल ग्रह पर शहर बसाने की तैयारी में जुटी है. 2050 तक एक आत्मनिर्भर कॉलोनी का सपना कितना हकीकत के करीब है और इस रेस में भारत की भूमिका क्या होगी- जानिए मंगल मिशन की पूरी कहानी.
क्या धरती हमेशा-हमेशा रहेगी? क्या इंसान धरती के बाहर भी अपनी कॉलोनियां बसाएगा? क्या बाकी ग्रहों पर भी जिंदगी संभव है? ये कुछ सवाल हैं जिनके जवाब विज्ञान लंबे समय से तलाश रहा है, लेकिन अब कई कोशिशें रंग दिखाने लगी हैं. भारत समेत कई देश मंगल मिशन के जरिए उस ग्रह के रहस्यों को सुलझाने में लगे हैं, तो एलन मस्क की कंपनी स्पेस-एक्स मंगल ग्रह पर शहर बसाने की तैयारी में जुटी है. आखिर कहां तक पहुंची है ये तैयारी और ये कोशिश अंतरिक्ष में संभावनाओं के द्वार किस हद तक खोल पाएगी?
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कल को धरती पर कोई बड़ी आफत आ जाए- जैसे कोई बड़ा एस्टेरॉयड टकरा जाए या कोई लाइलाज वायरस फैल जाए- तो हम इंसानों का क्या होगा?
आज से ठीक 10 साल पहले, मैक्सिको के एक खचाखच भरे हॉल में एलन मस्क ने यही सवाल दुनिया से पूछा था- 'इतिहास दो रास्तों में बंटने वाला है. एक रास्ता यह है कि हम हमेशा के लिए धरती पर ही रहें और किसी न किसी दिन खत्म हो जाएं. दूसरा रास्ता है एक 'मल्टी-प्लैनेटरी स्पीशीज' बनना.' उसी दिन से मस्क ने कसम खा ली कि वो लाल ग्रह यानी मंगल को इंसानों का दूसरा घर बनाकर ही दम लेंगे. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या मस्क सच में हमें मंगल पर ले जाने के लिए तैयार हैं? और अगर ये संभव है, तो वहां पहला कदम किसका होगा- एक हाड़-मांस के इंसान का या लोहे के बने रोबोट का?
मस्क का सपना है कि 2050 तक मंगल पर 10 लाख लोगों का एक आत्मनिर्भर शहर हो. उनका प्लान किसी साइंस-फिक्शन फिल्म जैसा है. मंगल ग्रह की जानलेवा ठंड और जहरीली हवा में वे सीधे इंसानों को नहीं झोंकेंगे. उनकी योजना है कि पहले टेस्ला के ऑप्टिमस ह्यूमनॉइड रोबोट्स को वहां उतारा जाए.
ये रोबोट्स वहां एडवांस पार्टी की तरह जाएंगे और इंसानों के पहुंचने से पहले आवास, सोलर पैनल और सबसे जरूरी- ऑक्सीजन बनाने वाली मशीनें तैयार करेंगे. वे जमीन के नीचे दबी बर्फ खोजेंगे ताकि पीने का पानी और रॉकेट फ्यूल तैयार किया जा सके. ताकि जब इंसान वहां पहुंचेंगे, तो उन्हें बुनियादी सुविधाएं तैयार मिलें.

इस वीडियो में होली के रंगीन समारोह का आनंद लीजिए जहाँ राजीव ढौंडियाल और अन्य कवि मिलकर हास्य और श्रृंगार से भरपूर कविताएं प्रस्तुत करते हैं. दीपक सैनी, सुदीप भोला, अनामिका जैन और पवन नागरी जैसे प्रतिभाशाली कवि अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. यह कार्यक्रम होली की खुशी, व्यंग्य और देशभक्ति से ओतप्रोत है. यहां आपको राजनीतिक मिमिक्री, जीवन की घटनाओं पर व्यंग्य, और होली से जुड़ी पारंपरिक गीत-प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि 20 जनवरी 2023 को दावोस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान खतरे में थी. उनके अनुसार ईरान और इराक से ओवरफ्लाइट अनुमति न होने के बावजूद विमान उनके हवाई क्षेत्र में गया. कथित चेतावनी के बाद बहरीन से ज्यूरिख का रूट बदलना पड़ा.

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में 16 वर्षीय छात्रा ने एक निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया. पेट दर्द की शिकायत के बाद वह मां के साथ अस्पताल पहुंची थी. आरोप है कि नवजात को डस्टबिन में रखा गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मां-बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत स्थिर है.

तमिलगा वेट्री कजगम के प्रमुख विजय ने मछुआरों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ चिट्ठी लिखने से काम नहीं चलेगा, केंद्र पर भावनात्मक दबाव बनाना होगा. करूर घटना और फिल्म जननायगन की रिलीज को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. विजय ने DMK पर हमला बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु टीवीके का है और टीवीके तमिलनाडु का.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अबू धाबी और दुबई में हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. पश्चिमी देश और अन्य कई राष्ट्र ईरान की उस हमलों के विरोध में खड़े हैं जो मिडल ईस्ट में हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि इन हमलों का कोई औचित्य नहीं है खासकर जब रिहायशी इलाके निशाने पर हैं, जहां ड्रोन और मिसाइल गिर रही हैं.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.







