
मंगलुरु ऑटो ब्लास्ट: मुख्य आरोपी शारिक ISIS से प्रभावित, घर से बम बनाने का सामान बरामद
AajTak
बीते शनिवार को मंगलुरु में एक चलती ऑटो में ब्लास्ट हुआ था. इसके बाद ऑटो में आग लग गई थी. इस घटना में ऑटो का ड्राइवर और शाकिर दोनों जल गए थे. पुलिस का कहना है कि शारिक और उसके सहयोगी इस्लामिक स्टेट की विचारधारा से प्रभावित थे और वे आईएसआईएस के एजेंडे के अनुसार आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहे थे.
कर्नाटक के मंगलुरु ऑटोरिक्शा ब्लास्ट केस की जांच कर रही पुलिस का दावा है कि इस घटना का मुख्य आरोपी मोहम्मद शारिक आईएसआईएस (ISIS) से प्रभावित था. शुरुआती जांच में पता चला है कि शारिक लंबे समय से आईएसआईएस के संपर्क में था.
पुलिस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि ये ब्लास्ट आम नहीं था, बल्कि बड़ा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आतंकी घटना थी. इस धमाके में ऑटो में बैठा यात्री शारिक ही इस पूरी घटना का मुख्य आरोपी है. जो इस धमाके में 45 फीसदी जल गया. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबक, यह भी सामने आया है कि शारिक ने शिवमोग्गा, तीर्थहल्ली और भद्रवती में युवाओं को कट्टरपंथी बनाया. कर्नाटक पुलिस ने इस ब्लास्ट को आतंकी घटना बताया था.
बता दें कि शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली का रहने वाला 24 साल का शारिक शनिवार रात को ऑटोरिक्शा में आईईडी विस्फोटक लेकर जा रहा था कि अचानक मंगलुरु में उसमें ब्लास्ट हो गया.
शारिक इस्लामिक स्टेट से प्रभावित
पुलिस का कहना है कि शारिक और उसके सहयोगी इस्लामिक स्टेट की विचारधारा से प्रभावित थे और वे आईएसआईएस के एजेंडे के अनुसार आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहे थे. आरोपी अपने सहयोगियों के साथ जिहाद के कॉन्सेप्ट पर चर्चा करता था. शारिक चरमपंथ और कट्टरपंथ से जुड़ी पीडीएफ फाइल, वीडियो और ऑडियो भेजता रहता था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












