
मंगलसूत्र एड पर विवाद, 24 घंटे का अल्टीमेटम, डिजाइनर Sabyasachi ने वापस लिया विज्ञापन
AajTak
मशहूर फैशन और ज्वेलरी डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने कुछ दिनों पहले ही ‘इंटीमेट फाइन ज्वैलरी’ के नाम से अपना न्यू ज्वैलरी कलेक्शन लॉन्च किया था. इसमें मंगलसूत्र पहने मॉडल्स नजर आई थीं. सब्यसाची के विज्ञापन के विरोध में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था.
नए जमाने में किसी के लिए भी क्रिएटिव होना जितना मुश्किल है, उससे ज्यादा मुश्किल है अपनी क्रिएशन को दुनिया के सामने रखना. क्योंकि आज के इंडिया को किस बात का बुरा लग जाए, कोई नहीं कह सकता. अगर कहा जाए कि अलग-अलग ब्रांड्स के दिन ये दिन मुश्किल भरे चल रहे हैं तो गलत नहीं होगा. फैब इंडिया से लेकर डाबर तक सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सामना करने के बाद अपने विज्ञापनों को वापस ले चुका है. अब इस लिस्ट में फेमस डिजाइनर सब्यासाची का नाम भी जुड़ गया है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












