
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में बढ़ा भारत का कद, एंटी-करप्शन अलायंस GlobE में मिली जगह
AajTak
भारत को ग्लोब ई नेटवर्क की 15 सदस्यीय संचालन समिति में शामिल किया गया है. दुनियाभर के देशों को अपराध से निपटने से संबंधित सहयोग के लिए इस संस्था को बनाया गया था, जिसकी स्थापना के लिए भारत ने भी अपना समर्थन दिया था.
अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी मंच ग्लोब ई नेटवर्क ने भारत को अपनी 15 सदस्यीय समिति में शामिल किया है. चीन के बीजिंग में इसको लेकर वोटिंग हो रही थी, जहां भारत को चुना गया. ग्लोब ई नेटवर्क में 121 सदस्य देश और 219 सदस्य अधिकारी हैं, और इसका मकसद भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करना है.
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस समिति में भारत का शामिल होना देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इसके साथ ही भारत भी अपनी स्पेशलिटी और अनुभव के आधार पर वैश्विक संस्थाओं में अपना सहयोग देगा. भारत 2020 के जी20 सम्मेलन में उन देशों में शामिल था, जिसने इस तरह की संस्था बनाने के प्रस्ताव को समर्थन दिया था.
यह भी पढ़ें: तिरुपति के प्रसाद में मिलावट की CBI जांच की मांग तेज, कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी
यूएनजीए के स्पेशल सेशन में बनाई गई थी संस्था
इस संस्था को आधिकारिक तौर पर जून 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक स्पेशल सेशन में लॉन्च किया गया था. इस मंच से दुनियाभर के देशों को आपराधिक खुफिया जानकारी और अपराध से निपटने में रणनीतिक सहयोग किया जाता है.
ग्लोब ई नेटवर्क में क्या होगी भारत की भूमिका?

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










