
भ्रष्टाचार केस में बर्खास्त पूर्व मंत्री विजय सिंगला को क्लीन चिट, पंजाब पुलिस ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट
AajTak
तीन साल पहले भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को अब क्लीनचिट मिलती दिख रही है. पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में मोहाली की अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है.
तीन साल पहले भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को अब क्लीनचिट मिलती दिख रही है. पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में मोहाली की अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अब इस मामले में आगे कोई जांच या कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए. पूर्व मंत्री के खिलाफ ये कार्रवाई मई 2022 में हुई थी, जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने महज दो महीने ही हुए थे.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री को बर्खास्त करते हुए दावा किया था कि डॉ. विजय सिंगला ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है. अब उसी केस में जब पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट फाइल की है, तो विपक्ष ने सरकार पर ही बड़ा हमला बोल दिया है. यह मामला तब सामने आया जब पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉर्पोरेशन में तैनात सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर राजिंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि उनसे कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के आवंटन में रिश्वत मांगी गई थी. उनसे 1.16 करोड़ रुपए की मांग की गई थी.
पंजाब पुलिस ने अदालत में दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट
शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्हें यहां तक धमकाया गया कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो उनका करियर तबाह कर दिया जाएगा. मानसिक तनाव और डर के कारण उन्होंने 5 लाख रुपए देने पर सहमति जताई, लेकिन बाद में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद विजय सिंगला और उनके ओएसडी प्रदीप कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था. हाल ही में पंजाब पुलिस ने मोहाली की अदालत में इस केस की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है.
शिकायतकर्ता राजिंदर सिंह ने भी दी अपनी सहमति
खास बात ये रही कि शिकायतकर्ता राजिंदर सिंह ने भी कोर्ट में दिए गए अपने बयान में कहा कि उन्हें जांच रिपोर्ट पर कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि क्लोजर रिपोर्ट को मंजूरी मिलती है तो वह सहमत हैं. अदालत अब इस केस में 14 जुलाई को सुनवाई करेगी. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कांग्रेस और अकाली दल ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है. पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कार्रवाई के नाम पर तमाशा किया गया है. कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने बोला हमला

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







