
भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ अकील का निधन, 6 बार रहे MLA
AajTak
आरिफ अकील दो बार मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए गए, उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण, जेल और खाद्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी. आरिफ अकील पहली बार 1990 में विधायक बने थे.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ का अकील का निधन हो गया है. वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. आरिफ अकील भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रहे. वहीं, दो बार मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए गए, उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण, जेल और खाद्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी. आरिफ अकील पहली बार 1990 में विधायक बने थे.
बता दें कि खराब सेहत की वजह से आरिफ अकील ने साल 2023 में भोपाल उत्तर सीट से अपने बेटे को टिकल दिलवाया था. फिलहाल आरिफ के बेटे आतिफ अकील मौजूदा वक्त में भोपाल उत्तर से विधायक हैं.
दिग्विजय सिंह ने जताया दुख
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरिफ अकील के निधन पर दुख जताते हुए कहा, "हमें बेहद दुख है, मेरे दोस्त और भाई आरिफ अकील का आज निधन हो गया. युवक कांग्रेस से लेकर आज तक हमारा लगभग चालीस वर्षों का भाई समान पारिवारिक संबंध रहा. अल्लाह ताला से हम दुआ करते हैं, उन्हें जन्नत अता फरमाएं."
भोपाल गैस लीक हादसे के बाद बसाया कस्बा
आरिफ अकील ने भोपाल में 1984 में यूनियन कार्बाइड गैस लीक हादसे के बाद जनता के बीच अपनी छवि बनाने में कामयाब रहे थे. उन्होंने फैक्ट्री से कुछ दूरी पर एक कस्बा आरिफ नगर बसाया. इस जगह पर गैस त्रासदी के पीड़ित और उनके परिवारों को बसाया गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











