
भूमध्य सागर में डूबा रूस का कार्गो शिप... इंजन रूम में हुआ था विस्फोट, स्पेन ने 14 क्रू मेंबर्स को किया रेस्क्यू
AajTak
स्पेन में रूस के दूतावास ने एक बयान में कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मालवाहक जहाज किन परिस्थितियों में डूबा और स्पेन में अधिकारियों के संपर्क में हैं. लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप के मुताबिक ओबोरोनलॉजिस्टिका ग्रुप की सिस्टर कंपनी SK-Yug, कार्गो शिप 'Ursa Major' की ऑनर और ऑपरेटर है. उसने इसके डूबने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
रूस का एक मालवाहक जहाज मंगलवार रात भूमध्य सागर में डूब गया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि 'उर्सा मेजर' (Ursa Major) नामक कार्गो शिप के इंजन रूम में सोमवार को विस्फोट हुआ, जिसके बाद यह जहाज रात भर के अंदर भूमध्य सागर में डूब गया. शिप पर सवार चालक दल के दो सदस्य लापता हैं. इस जहाज को 2009 में समुद्र में उतारा गया था, जिसके ऑपरेशन की जिम्मेदारी ओबोरोनलॉजिस्टिका (Oboronlogistika) कंपनी के पास थी.
ओबोरोनलॉजिस्टिका कंपनी रूसी रक्षा मंत्रालय के सैन्य निर्माण कार्यों की देखरेख करती है. यह कार्गो शिप रूस के पूर्वी बंदरगाह व्लादिवोस्तोक जा रही थी. जहाज पर दो विशाल पोर्ट क्रेन लदे थे. रूसी विदेश मंत्रालय के क्राइसिस सेंटर ने एक बयान में कहा कि जहाज के 16 चालक दल के सदस्यों में से 14 को रेस्क्यू करके स्पेन लाया गया. लेकिन दो सदस्य अब भी लापता हैं. जहाज के इंजन रूम में विस्फोट का कारण क्या था, इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है.
डूबने वाली जहाज पर US ने 2022 में लगाया था प्रतिबंध
स्पेन में रूस के दूतावास ने एक बयान में कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मालवाहक जहाज किन परिस्थितियों में डूबा और स्पेन में अधिकारियों के संपर्क में हैं. लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप के मुताबिक ओबोरोनलॉजिस्टिका ग्रुप की सिस्टर कंपनी SK-Yug, कार्गो शिप 'Ursa Major' की ऑनर और ऑपरेटर है. उसने इसके डूबने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. रूस की सेना के साथ संबंधों के कारण इन दोनों कंपनियों और उर्सा मेजर शिप पर अमेरिका ने 2022 में प्रतिबंध लगाया था.
जहाज का एक वीडियो फ़ुटेज 23 दिसंबर को उसके पास से गुजर रहे एक दूसरे जहाज द्वारा शूट किया गया था. रूस के life.ru न्यूज आउटलेट पर मंगलवार को इस वीडियो के साथ उर्सा मेजर के डूबने के बारे में एक स्टोरी भी पब्लिश हुई थी. स्पेन की मैरीटाइम रेस्क्यू सर्विस ने कहा कि उसे 24 दिसंबर को कार्गो जहाज 'उर्सा मेजर' से एक डिस्ट्रेस सिग्नल मिला था, जब वह अलमीरा के तट से लगभग 57 मील की दूरी पर था. स्पेन मैरीटाइम रेस्क्यू सर्विस ने कहा कि उसने पास के एक जहाज से संपर्क किया, जिसने मौसम बहुत खराब होने और उर्सा मेजर के पास पानी में एक लाइफ बोट होने की सूचना दी थी.
स्पेन मैरीटाइम रेस्क्यू सर्विस ने 14 क्रू मेंबर्स को बचाया

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











