
भूत भगाने के नाम पर युवती को बीड़ी-शराब पिलाकर घंटों तक किया प्रताड़ित, राख भी खिलाई
AajTak
केरल के कोट्टायम में एक युवती को उसके प्रेमी और परिवार ने तंत्र-मंत्र के नाम पर घंटों तक प्रताड़ित किया. युवती को बीड़ी और शराब पिलाकर उसके शरीर से 'भूत निकालने' की रस्म की गई. पुलिस ने तांत्रिक शिवदास, प्रेमी अखिल दास और उसके पिता को गिरफ्तार किया है, जबकि प्रेमी की मां फरार है. युवती के पिता की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ.
केरल के कोट्टायम जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती को उसके साथी और परिवारवालों ने काला जादू के नाम पर घंटों तक शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी. इस दौरान उसे बीड़ी और शराब पिलाकर अमानवीय तरीके से 'भूत भगाने की रस्म' के तहत प्रताड़ित किया गया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक अखिल दास (26), उसके पिता दास (54) और एक तांत्रिक शिवदास (54) को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. घटना पिछले हफ्ते की बताई जा रही है जब युवती के साथी के परिवार ने एक तांत्रिक को घर बुलाकर झाड़-फूंक करने की योजना बनाई.
युवती को बेहोश होने तक किया प्रताड़ित
आरोप है कि उन्होंने कहा कि युवती के शरीर में उसके मृत रिश्तेदारों की आत्मा प्रवेश कर गई है, जिसे निकालना जरूरी है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह 'झाड़-फूंक' सुबह 11 बजे शुरू हुई और देर रात तक चलती रही. इस दौरान उसे बीड़ी पीने और शराब पीने के लिए मजबूर किया गया. साथ ही उसे भस्म (सिंदूर मिश्रित राख) खिलाई गई और जलते धूप से शरीर पर जलाने के निशान दिए गए. अंत में युवती बेहोश हो गई.
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
जब युवती की मानसिक और शारीरिक स्थिति बिगड़ने लगी तो उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी की मां, जिसने तांत्रिक को बुलाया था, अभी फरार है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












