
भूटान के बाद अब इस देश ने भी लगा दी एंट्री फीस, भारतीयों को झटका!
AajTak
इंडोनेशिया का शहर बाली भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय है और हर साल हजारों की संख्या में भारतीय वहां जाते हैं. लेकिन अब बाली जाने के लिए सभी विदेशी पर्यटकों को कुछ टैक्स देना पड़ेगा. कुछ देशों के पर्यटकों को इस टैक्स से छूट भी दी गई है.
इंडोनेशिया के बाली घूमने का प्लान बना रहे भारतीय पर्यटकों के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, अब दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल बाली (इंडोनेशिया) जाने के लिए पर्यटकों को अब एक कीमत चुकानी होगी. बाली ने पिछले साल 10 डॉलर (830 रुपये) के टूरिस्ट टैक्स की घोषणा की थी जो इसी हफ्ते बुधवार से लागू हो गया है. टूरिस्ट टैक्स को लेकर इंडोनेशियाई सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद 'Island of Gods' कहे जाने वाले बाली की संस्कृति और वातावरण का संरक्षण करना है.
टूरिस्ट टैक्स उन सभी पर्यटकों पर लागू होगा जो विदेशों से बाली आ रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, यह टैक्स घरेलू पर्यटकों, राजनयिक वीजा धारकों और आसियान (ASEAN) देशों के नागरिकों को नहीं देना होगा.
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, बाली के कार्यकारी गवर्नर सांग मेड महेंद्र जया ने कहा, 'यह टैक्स बाली की संस्कृति और इसके वातावरण के संरक्षण के लिए लगाया जा रहा है.'
भूटान में भी ट्रैवल करने पर इसी तरह का शुल्क देना पड़ता है. भूटान जाने वाले भारतीयों को प्रतिदिन के हिसाब से एसडीएफ (सतत विकास शुल्क) भरना पड़ता है.
बच्चों को भी देना होगा टूरिस्ट टैक्स
टूरिस्ट टैक्स सभी विदेशियों पर लागू होगा जिसमें छोटा बच्चे भी शामिल हैं. पर्यटक जितनी बार बाली आएंगे, उन्हें टूरिस्ट टैक्स देना होगा. टूरिस्ट टैक्स 'Love Bali' ऐप के जरिए ऑनलाइन भरा जा सकेगा. बाली का टूरिस्ट टैक्स हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर ऑफलाइन भी भरा जा सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











