
भूटानी पीएम के चीन पर बयान से भारत में मची खलबली, अब भूटान किंग ने उठाया ये कदम
AajTak
भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नांग्याल वांगचुक भारत आ रहे हैं. अपनी इस यात्रा के दौरान वो पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलेंगे. उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भूटान के पीएम लोटे शेरिंग ने चीन सीमा को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि चीन ने उनके देश में किसी तरह का अतिक्रमण नहीं किया है.
भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक सोमवार से तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं. वांगचुक का यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब हाल ही में भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग के चीन सीमा को लेकर दिए हालिया बयानों से भारत में नाराजगी है. अपनी यात्रा के दौरान भूटान नरेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे.
यात्रा की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा, 'यह यात्रा दोनों देशों को द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने, विकास और वित्त सहयोग सहित करीबी द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी.'
नांग्याल के साथ भूटान के विदेश और विदेश व्यापार मंत्री डॉ टांडी दोरजी और भूटान के शाही सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी आएंगे. माना जा रहा है कि वांग्याल की इस यात्रा के दौरान डोकलाम पर भूटानी पीएम का विवादित बयान एक मुद्दा होने वाला है.
भूटान के प्रधानमंत्री ने क्या कहा था जिससे बढ़ सकती है भारत की टेंशन
भूटानी पीएम शेरिंग ने बेल्जियम के दैनिक न्यूजपेपर ला लेब्रे को दिए इंटरव्यू में कहा था कि 'चीन ने जो गांव बनाए हैं, वे भूटान के भीतर नहीं हैं.' साल 2020 में एक रिपोर्ट आई थी जिसके अनुसार, डोकलाम पठार के 9 किमी पूर्व में चीन ने उस क्षेत्र में गांव बसा लिया है जो भूटान का है. इसी क्षेत्र में साल 2017 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच भारी तनाव की खबरें आई थीं.
हालांकि, अपने क्षेत्र में चीन के घुसपैठ से भूटानी पीएम ने इनकार किया था. उन्होंने कहा था कि चीन ने हमारे क्षेत्र में कोई घुसपैठ नहीं की है. उन्होंने कहा था, 'हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि कोई अतिक्रमण नहीं हुआ है. यह एक अंतरराष्ट्रीय सीमा है और मुझे पता है कि हमारा हिस्सा कहां तक है. भूटान में चीन के निर्माण को लेकर मीडिया में कई तरह की बातें कही जा रही हैं. हमें इससे कोई लेना देना नहीं है क्योंकि यह भूटान में नहीं है.'

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







