
'भूखी' बच्ची ने पापा के फोन से ऑर्डर कर दिए 100 बाउल्स नूडल्स
AajTak
बच्चे कुछ भी कर सकते हैं, ऐसा ही हुआ चीन में, जहां एक तीन साल की बच्ची के हाथ में जब उसके पापा का फोन आया, तो उसने कुछ ऐसा किया, कि पिता हैरान रह गया.
बच्चे कुछ भी कर सकते हैं, ऐसा ही हुआ चीन में, जहां एक तीन साल की बच्ची के हाथ में जब उसके पापा का फोन आया, तो उसने कुछ ऐसा किया, कि पिता हैरान रह गया. एक के बाद एक कर नूडल्स के इतने बाउल्स उसके घर पहुंचे, कि पूरा कमरा नूडल्स बाउल से भर गया. (फोटो/Getty images) चीन के जिलिन में एक तीन साल की बच्ची ने गलती से अपने पापा के मोबाइल फोन से झा जियांग मियां (सोयाबीन पेस्ट के साथ नूडल्स) के 100 बाउल ऑर्डर करके मंगा लिए. (फोटो/Getty images) वेबसाइट Sohu.com के अनुसार बच्ची के पिता ने शुरू में सोचा कि ऑनलाइन ऑर्डर के दौरान इतनी बड़ी संख्या में नूडल्स बाउल जीते हैं, लेकिन जब बाद में उसने अपना मोबाइल चेक किया, तो बेटी की गलती का पता चला सका. (फोटो/Getty images)More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












