
भूकंप के केंद्र बाजुरा में भीषण तबाही, 3 दर्जन मकानों को नुकसान, मंदिर में दरार, पहाड़ से टूटकर आए पत्थर से महिला की मौत
AajTak
जिल भूकंप को भारत के दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक मंगलवार को महसूस किया गया, उसका केंद्र नेपाल के बाजुरा जिले में था. भूकंप के इन झटकों ने बाजुरा में भयंकर तबाही मचाई है. 3 दर्जन मकानों को नुकसान पहुंचा है. मंदिर में दरार पड़ गई है. पहाड़ से टूटकर आए पत्थर से महिला की मौत भी हुई है.
दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में कल (24 जनवरी) को भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से 450 किलोमीटर पश्चिम में स्थित बाजुरा जिला था. यहां भूकंप ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई. करीब 3 दर्जन मकानों को नुकसान पहुंचा. मंदिर में दरार पड़ गई. यहां एक दर्दनाक घटना और हुई जिसमें पहाड़ा से टूटकर आए पत्थर के कारण एक महिला की मौत हो गई.
नेपाल के अधिकारियों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.9 मैग्नीट्यूड थी. नेपाल की पुलिस के मुताबिक काठमांडू से 450 किलोमीटर पश्चिम में स्थित बजुरा जिले में पास जंगल में चट्टान गिर गई. जंगल में घास काट रही एक 35 साल की महिला चट्टान के इस हिस्से में दब गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक बड़ीमालिका नगर पालिका के मंदिर में भी दरारें आ गईं. भूकंप के कारण हुए भूस्खलन में 40 से ज्यादा भेड़ों की मौत हो गई, इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र की प्रमुख मोनिका दहल ने कहा कि पश्चिमी नेपाल के व्यापक क्षेत्रों में 5.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया.
भूकंप के तुरंत बाद नेपाल सेना और नेपाल पुलिस के जवान बचाव अभियान में जुट गए. बता दें कि पश्चिमी नेपाल में अक्सर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं. दिसंबर 2022 की बात करें तो तब पश्चिमी नेपाल में एक के बाद एक भूकंप के 3 झटके महसूस किए गए थे.
अप्रैल 2015 में नेपाल में 7.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें लगभग 9 हजार लोग मारे गए थे और लगभग 22 हजार लोग घायल हो गए थे. भूकंप की इस घटना में 8 लाख से ज्यादा घरों और स्कूल भवनों को भी नुकसान पहुंचा था.
नेपाल के भूकंपों से हिल जाती है भारत की धरती

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











