
भुवनेश्वर में बुजुर्ग दंपत्ति 35 घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट', डराकर मांगे ₹1 करोड़, ऐसे बची जान
AajTak
भुवनेश्वर में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड अधिकारी और उनकी पत्नी को 35 घंटे से अधिक समय तक 'डिजिटल अरेस्ट' रखा. आतंकियों के साथ नाम जुड़ने का डर दिखाकर बदमाशों ने दंपत्ति से 1 करोड़ रुपये की मांग की.
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के नयापल्ली इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर जालसाजों ने 35 घंटे से ज्यादा वक्त तक 'डिजिटल अरेस्ट' रखा. पीड़ितों की पहचान पीएसयू के रिटायर्ड अधिकारी सरोज कुमार पटनायक और उनकी पत्नी निर्झरनी के रूप में हुई है, जिन्हें ठगों ने आधार कार्ड का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में होने का डर दिखाकर वीडियो कॉल के जरिए बंधक बनाया.
पुलिस के मुताबिक, जालसाजों ने रिहाई के बदले 1 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन जिस बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर होना था, उसके काम न करने की वजह से दंपत्ति को कोई वित्तीय नुकसान नहीं हुआ.
मंगलवार रात करीब 10:30 बजे दोस्तों की मदद से फोन बंद कर दंपत्ति इस स्थिति से बाहर निकले और साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अब इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.
आतंकवाद और वारंट का दिखाया खौफ
एजेंसी के मुताबिक, पीड़िता निर्झरनी ने बताया कि कॉल करने वाले ने दावा किया कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल एक आतंकवादी ने धोखाधड़ी की गतिविधियों के लिए किया है. ठगों ने उन्हें डराने के लिए एक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर फर्जी गिरफ्तारी आदेश (Arrest Order) भी साझा किया. इस फर्जीवाड़े के जरिए दंपत्ति को यकीन दिलाया गया कि उनके खिलाफ वारंट जारी हो चुका है और वे पुलिस की कड़ी निगरानी में हैं.
यह भी पढ़ें: ₹55,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी, 2021 से 2025 तक शिकायतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में बताया

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







