
भुज में PM मोदी का वीर नारी शक्ति ने किया वेलकम, 1971 युद्ध की नायिकाओं ने भेंट किया पौधा
AajTak
गुजरात के भुज में माधपरा में रहने वाली वीरांगनाओं ने पीएम का स्वागत किया और उनसे मुलाकात करके आशीर्वाद दिया. माधपरा की इन वीरांगनाओं ने पीएम मोदी को सिंदूर का एक पौधा भेंट किया.
'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर है. इसी सिलसिले में वे भुज पहुंचे, जहां पर उन्होंने रोड शो किया और इसके बाद जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान, पीएम मोदी का स्वागत उन वीरांगनाओं के द्वारा किया गया, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध में रातों-रात गुजरात के भुज स्थित क्षतिग्रस्त हुए भारतीय वायुसेना के रनवे को सिर्फ 72 घंटों में तैयार कर भारतीय सेना की मदद की थी.
गुजरात के भुज में माधपरा में रहने वाली वीरांगनाओं ने पीएम का स्वागत किया और उनसे मुलाकात करके आशीर्वाद दिया. माधपरा की इन वीरांगनाओं ने पीएम मोदी को सिंदूर का एक पौधा भेंट किया. पीएम ने भेंट के तौर पर पौधे को स्वीकार करके वीरांगनाओं से कहा कि वे यह पौधा प्रधानमंत्री आवास पर लगाएंगे. यह पौधा बरगद के पेड़ के रूप में ही रहेगा.
किससे हुई PM की मुलाकात?
नरेंद्र मोदी से भुज में मुलाकात करके पौधे भेंट करने वाले लोगों में कानबाई हिरानी (80), शामबाई खोखनी (83), लालबाई भूरिया (82) और सामू भंडेरी (75) शामिल थीं. उन्होंने आजतक के साथ बातचीत के दौरान साल 1971 में भारतीय वायुसेना के क्षतिग्रस्त हुए रनवे को 72 घंटों में रिपेयर करने को लेकर अपनी यादें साझा की.
क्या है 1971 की कहानी?
वीरांगनाओं ने बताया, "साल 1971 के युद्ध में पाकिस्तान की तरफ से हमारे भुज स्थित वायुसेना के एयरबेस के रनवे पर बोम से अटैक किया था, जिसकी वजह से रनवे क्षतिग्रस्त हुआ था और उसे रिपेयर करने के लिए 4 से 6 महीने होने की बात बतायी जा रही थी. लेकिन वायुसेना के अधिकारियों द्वारा रनवे को हुए नुकसान और उसे रिपेयर करने की बात हमारे साथ की गई थी, जिसके बाद हम माधापर की 300 महिलाओं ने मिलकर 72 घंटों से भी कम वक्त में रनवे ठीक किया और उसी रनवे से भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी और पाकिस्तान को धूल चटायी थी."

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









